Skip to main content

प्रदेश रूचि

छत्तीसगढ़ की दो बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दमआधी रात में दुकान ध्वस्त करने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर उठे सवाल, तहसीलदार के फैसले के बाद निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगडौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव

*गायत्री मंत्र के साथ अनुराधा पौडवाल ने वातावरण को किया भक्तिमय… अनुराधा पौडवाल को सुनने के लिए कार्यक्रम स्थल पर उमड़ी भारी भीड़…छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया का संबोधन कर अनुराधा पौडवाल ने लोगों का बढ़ाया उत्साह*

 

रायपुर,  राम वनगमन पर्यटन परिपथ शिवरीनारायण के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखने के लिए देश-विदेश से आए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। समारोह के दूसरे दिन देर शाम भारत की मशहूर पार्श्व गायिका अनुराधा पौडवाल को देखने और सुनने लोगों में अपार उत्साह देखा गया

पार्श्व गायिका अनुराधा पौडवाल के मंच पर आते ही लोगों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया और अनुराधा पौडवाल ने भी छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया कहकर लोगों के उत्साह को दोगुना कर दिया। अनुराधा पौडवाल ने माता नवरात्रि एवं राम नवमी की शुभकामनाओं के संदेश के साथ वहां मौजूद लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान अनुराधा पौडवाल ने कहा कि मैं मां शबरी की नगरी में आ कर खुद को अभिभूत महसूस कर रही हूं। अनुराधा पौडवाल ने गायत्री मंत्र प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय किया और तूने मुझे बुलाया शेरा वालिए….. भजन गाया तो पंडाल में भी जय माता दी के नारे लगने लगे।

इस दौरान अनुराधा पौडवाल ने कहा कि एक ऐसा गीत बनना चाहिए जो छतीसगढ़ी रामायण स्थल को लोगों तक पहुचाये, अनुराधा पौडवाल ने कहा कि इस गीत को वो हिंदी और छत्तीसगढ़ी दोनों भाषाओं में गाएंगी ताकि छत्तीसगढ़ के रामायणकालीन स्थानों को पूरे देश के लोग बेहतर तरीके से जान सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!