प्रदेश रूचि

महिला कांग्रेस ने मनाई होली मिलन समारोह.. महिला कार्यकर्ताओं के साथ विधायक संगीता सिन्हा भी मनाये होली

बालोद –जिले के गुरुर ब्लॉक में क्षेत्र के विधायक संगीता सिन्हा ने महिलाओ के लिए होली मिलन समारोह आयोजित किया इस होली मिलन समारोह में गुरुर ब्लाक के सभी महिला कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ साथ सरपंच तमाम जिला पंचायत और जनपद के प्रतिनिधि भी शामिल हुए सैकड़ों की तादाद में पहली बार ऐसा हुआ कि महिलाएं इस होली मिलन समारोह में शामिल हुई,,सभी जहा एक दूसरे को गुलाल लागये वही छत्तीसगढ़ी गानों पर नृत्य किया होली मिलन समारोह के दौरान विधायक संगीता सिन्हा ने सभी महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार लगातार महिलाओं के विकास और उत्थान के लिए कार्य कर रही है गौठानो में जो महिला समूह को कार्य दिया जा रहा है वह बेहद सराहनीय है महिलाओं को आत्मनिर्भर और संभल बनाने के लिए कांग्रेस सरकार लगातार कार्य कर रही है सभी महिलाओं को उन्होंने होली की बधाई भी दी इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस महिला अध्यक्ष उत्तरा मरकाम,,जिला पंचायत सदस्य घनेश्वरी सिन्हा ,,लता सोनबेर अमरीका मरकाम,,सरस्वती चंद्रकार, ललिता जमदार,कुलेश्वरी गावड़े,जया साहू, दिव्या पटेल, ममता सुहारे, पूर्णिमा सिन्हा,सरस्वती नेताम,रखमणि ध्रुव,केकती सिन्हा सहित सैकड़ों महिलाएं इस होली मिलन में शामिल हुई साथ ही सभी जनप्रतिनिधि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!