प्रदेश रूचि

बालोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर्राज्यीय डीजल चोर गिरोह का भंडाफोड़, 5.51 लाख की संपत्ति जब्त,दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार; ट्रकों से डीजल चोरी कर भिलाई में बेचते थे आरोपीशौर्य चक्र से सम्मानित वीर जवानों से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, कहा- देश को ऐसे सपूतों पर गर्वकलेक्ट्रेट में अब नहीं लगेगी भीड़! बालोद प्रशासन ने 500 मीटर दायरे में लागू की धारा 163बालोद में फिर गहराया ईंधन संकट, पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें; किसानों और व्यापारियों की बढ़ी चिंताबालोद में चरणदास महंत का ‘निजी दौरा’ बना सियासी चर्चा का केंद्र, 2028 मिशन की तैयारी के संकेतों के बीच तीनों विधायकों से की मुलाकात

*पूरे छत्तीसगढ़ में सर्वश्रेष्ठ जिला अध्यक्ष बने भूपेंद्र साहू..अनियमित कर्मचारियों के लिए एक साल में कई अनोखे प्रदर्शन के चलते मिला ये खिताब

 

छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष के एक वर्ष पूर्ण होने पर  रायपुर के एक निजी होटल में दिनाँक 19.02.2022 दिन शनिवार को चुनाव कार्यक्रम रखा गया था, चुनाव में  रवि गढ़पाले ने प्रदेश अध्यक्ष पर पुनः जीत दर्ज किया,साथ ही सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले पदाधिकारियों को आवर्ड से सम्मानित किया गया जिसमें बालोद जिला अध्यक्ष श्री भूपेंद्र साहू जी को पूरे छत्तीसगढ़ में सर्वश्रेष्ठ जिला अध्यक्ष के रूप में अवार्ड से सम्मानित किया गया। बता दे कि  भूपेंद्र साहू के जिला अध्यक्ष के साथ प्रांतीय सह सचिव भी रहे जिला अध्यक्ष बनने के बाद लगातार बालोद के साथ-साथ पूरे प्रदेश में नियमितीकरण को लेकर एक माहौल बना। बालोद जिला में लगातार अनेक कार्यक्रम हुआ जिसमे सभी जिला कार्यालय एवं विकासखंड कार्यालय का दौरा किया गया सभी ब्लॉक अध्यक्ष उपाध्यक्ष का चयन सर्वसम्मति से किया गया साथ ही महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्ष का चयन किया गया,महासंघ के 7 चरणों के आंदोलन को प्रतिदिन गति देने का कार्यक्रम चलाया गया, 17 और 18 सितम्बर को रायपुर में होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान बालोद जिला का रहा

,2 अक्टूबर को व्यक्तिगत रूप से ज्ञापन देने का कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का कार्य रहा,बालोद जिला में विशेष रूप से नियमितीकरण नही करने के विरोध में काली पट्टी लगाकर शासकीय कार्यो का निर्वहन किया गया, महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम चलाया गया,30 जनवरी को अनिश्चित कालीन आंदोलन हेतु पोस्ट अभियान चलाया गया, 30 जनवरी 2022 से अनिश्चित कालीन काली पट्टी लगाकर शासकीय कार्यो का सम्पादन करना,3 फरवरी 2022 को राहुल गांधी जी का छत्तीसगढ़ आगमन पर मिलने की अनुमति नही दिए जाने पर संयुक्त रूप से विरोध प्रदर्शन किया गया,14 फरवरी 2022 को  मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को संयुक्त रूप से ज्ञापन एवं CD सौंपा गया। उक्त कार्यक्रम में प्रांतीय टीम और समस्त जिला अध्यक्ष एवं अन्य संघठन के प्रदेश अध्यक्ष भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!