प्रदेश रूचि

बालोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर्राज्यीय डीजल चोर गिरोह का भंडाफोड़, 5.51 लाख की संपत्ति जब्त,दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार; ट्रकों से डीजल चोरी कर भिलाई में बेचते थे आरोपीशौर्य चक्र से सम्मानित वीर जवानों से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, कहा- देश को ऐसे सपूतों पर गर्वकलेक्ट्रेट में अब नहीं लगेगी भीड़! बालोद प्रशासन ने 500 मीटर दायरे में लागू की धारा 163बालोद में फिर गहराया ईंधन संकट, पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें; किसानों और व्यापारियों की बढ़ी चिंताबालोद में चरणदास महंत का ‘निजी दौरा’ बना सियासी चर्चा का केंद्र, 2028 मिशन की तैयारी के संकेतों के बीच तीनों विधायकों से की मुलाकात

पिनकापार घटना केबाद अब पुलिस से मारपीट का मामला आया सामने इस बार पुलिस जवान से मारपीट करने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

 

बालोद- बालोद जिले में पिनकापार में पुलिस से दंबगई के बाद अब बालोद थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग में निकले पुलिस जवान से मारपीट का का मामला सामने आया है लेकिन इस बार मारपीट करने वाले कोई राजीनीतिक व्यक्ति नही बल्कि शहर के कुछ युवक है
दरअसल रविवार की रात को बालोद के पाण्डेपारा स्थित कशीबन्ध तलाब पार में गश्त पर निकले पुलिस कर्मियों से पांडेपारा के युवकों ने मारपीट किया जिसे पुलिस ने सोमवार की सुबह 4 युवकों को गिरफ्तार कर न्ययालय में पेश किया।न्यायालय ने इन युवकों को न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है।पुलिस अन्य युवकों की तलाश कर रही है।पुलिस ने इन युवकों के खिलाफ 147,186,332,353 आईपीसी के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बालोद शहर के काशी तालाबपार के समीप इन युवकों का जमावड़ा रहता है।इसी मार्ग में रात में गश्त के दौरान जब पुलिस कर्मियों पहुंचे तो युवकों ने पुलिस के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट किया गया। इसके बाद पुलिस ने बालोद थाने में इसकी सूचना दी। सुबह होते ही पुलिस ने इन युवकों को गिरफ्तार किया जिसे न्यायालय में पेश किया।न्यायालय ने इन युवकों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!