प्रदेश रूचि

बालोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर्राज्यीय डीजल चोर गिरोह का भंडाफोड़, 5.51 लाख की संपत्ति जब्त,दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार; ट्रकों से डीजल चोरी कर भिलाई में बेचते थे आरोपीशौर्य चक्र से सम्मानित वीर जवानों से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, कहा- देश को ऐसे सपूतों पर गर्वकलेक्ट्रेट में अब नहीं लगेगी भीड़! बालोद प्रशासन ने 500 मीटर दायरे में लागू की धारा 163बालोद में फिर गहराया ईंधन संकट, पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें; किसानों और व्यापारियों की बढ़ी चिंताबालोद में चरणदास महंत का ‘निजी दौरा’ बना सियासी चर्चा का केंद्र, 2028 मिशन की तैयारी के संकेतों के बीच तीनों विधायकों से की मुलाकात

*प्रदेश में पहली बार एलोवेरा से तैयार किया जा रहा जेल, बॉडीवाश, शैंपू, जूस…..जागृति बालिका स्व सहायता समूह की अध्यक्ष सुश्री नारायणी टेकाम ने मुख्यमंत्री से चर्चा के दौरान दी जानकारी…!*

 

धमतरी….. आदिवासी दिवस के मौके पर आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में दुगली वन प्रसंस्करण केंद्र जागृति बालिका समूह की सुश्री नारायणी टेकाम ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सीधे चर्चा की…..उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहली बार एलोवेरा से शैंपू, बॉडीवाश, जेल, जूस के साथ ही मूसली लड्डू और वज्रदंती हर्बल पाउडर का उत्पादन बिरगुड़ी, नगरी और दुगली क्षेत्र में तैयार किया जा रहा है… वर्ष 2006 से कार्यरत उक्त बालिका समूह की दस सदस्यों को हर रोज 200 रुपए की आय होती है… समूह द्वारा पिछले साल वर्ष 2020-21 में 19 लाख 75 हजार रुपए की सामग्री तैयार कर रायपुर स्थित मार्ट में बेचा गया हैं… इससे निश्चित ही समूह की सदस्यों का मनोबल बढ़ा है और वे ज्यादा मेहनत कर अपनी आय बढ़ाने और आत्मनिर्भता से सफलता की दिशा में एक एक कर कदम बढ़ाने प्रेरित हो रही हैं…मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चर्चा के बाद अध्यक्ष नारायणी सहित समूह के सदस्यों को और मन लगाकर काम करने हौसला अफजाई की…
ज्ञात हो कि कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में धमतरी वन मंडल के तहत स्व सहायता समूहों द्वारा तैयार निर्मित हर्बल उत्पाद का प्रदर्शन भी किया गया… इसमें शहद, हवन सामग्री, बेचंदी चिप्स, बहेड़ा चूर्ण, त्रिफला चूर्ण, नीम तेल, कालमेघ चूर्ण, हर्बल धुप, आंवला कैंडी, तिखूर पाउडर, मालकांगनी तेल, दोना पत्तल सहित एलोवेरा जूस, एलोवेरा तेल, एलोवेरा बॉडीवॉश, साबून वगैरह शामिल हैं… समूह की अध्यक्ष जहां एक ओर मुख्यमंत्री से सीधे बात करने पर हर्ष और गर्व महसूस कर रही थी, वहीं अन्य सदस्य कुमारी संगीता नेताम, कुमारी रोहिणी मरकाम ने भी और उत्साहित होते हुए ज्यादा शिद्दत से काम करने की बात कही है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!