
जिस पर सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र गुरूर के टीम द्वारा शनिवार को इस इकाई के आवासीय परिसर अन्तर्गत नव निर्मित इकाई स्वास्थ्य केन्द्र में कोरोना वायरस से बचाव हेतु वाहिनी परिसर में निवासरत अधिकारियों कर्मचारियों के परिवार के 18 वर्ष से अधिक उम्र के सदस्यों का टिकाकरण का कार्य किया गया।कार्यक्रम में सेनानी डॉ लाल उमेद सिंह, सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र गुरूर के डॉ जे. पी. मेश्राम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, श्री जी. आर. रावटे, खण्ड चिकित्सा एवं स्वा. अधिकारी, डॉ दुष्यंत निर्मलकर, के. आर. उर्वशा, डी. के. साहू, कु. पूजा गुप्ता महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सरोजनी मनिकपुरी, श्रीमती दुरपत सिन्हा, कैलाश किशोर एवं ग्राम धनोरा के मितानीन श्रीमती सुमन साहू, श्रीमति सुनीता साहू, श्रीमती खिलेश्वरी सिन्हा के साथ ही वाहिनी के आर. राकेश राठौर का विशेष योगदान रहा। सेनानी 14वीं वाहिनी द्वारा अवगत कराया गया कि इसी प्रकार भविष्य में भी कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के लिए स्वस्थ्य शिविर का आयोजन कराया जायेगा।




















