प्रदेश रूचि

भव्य आयोजन में मनाया गया भाजपा नेता सौरभ लुनिया का जन्मदिन, माँ मातंगी धाम के पीठाधीश्वर ने दिया आशीर्वाद

बालोद। भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद के जिला महामंत्री सौरभ लुनिया का जन्मदिन शनिवार को दल्ली राजहरा स्थित सिटीजन क्लब में हर्षोल्लास, उत्साह एवं भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न मंडलों से बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक समारोह में शामिल हुए। पूरे दिन चले आयोजन में कार्यकर्ताओं ने अपने लोकप्रिय नेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की।
समारोह का प्रमुख आकर्षण माँ मातंगी धाम बिरेझर के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेमासाईं जी महाराज का आगमन रहा। वे अपने शिष्यों के साथ समारोह में पहुंचे और सौरभ लुनिया को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं संगठनात्मक सफलता की मंगलकामनाएं दीं। महाराज के आगमन से कार्यक्रम का वातावरण आध्यात्मिक और भक्तिमय हो उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, नगरवासियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी उनके दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।


इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर सौरभ लुनिया का जन्मदिन मनाया तथा पुष्पमालाओं, गुलदस्तों एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। समारोह में उपस्थित वरिष्ठ नेताओं एवं वक्ताओं ने सौरभ लुनिया के संगठन के प्रति समर्पण, सक्रिय कार्यशैली और पार्टी के विस्तार में निभाई जा रही उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि वे भाजपा संगठन के मजबूत एवं कर्मठ नेतृत्वकर्ताओं में शामिल हैं, जिन्होंने जिले में संगठन को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
जन्मदिन समारोह के दौरान दल्ली राजहरा मंडल के कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। नगर के विभिन्न चौक-चौराहों पर आतिशबाजी कर जन्मदिन की खुशियां मनाई गईं। पूरे आयोजन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “भारत माता की जय” एवं “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के गगनभेदी नारों के साथ अपने नेता के प्रति सम्मान और समर्थन व्यक्त किया। समारोह में उत्सव जैसा माहौल बना रहा और कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बन रहा था।
समारोह में पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव, पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री शीतल नायक, जिला भाजपा उपाध्यक्ष ठाकुर राम चंद्राकर, पवन सोनबरसा, दल्ली नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू, मनीष झा, कमलेश सोनी, जिला मंत्री निशा योगी, जिला कार्यालय मंत्री विनोद जैन, जिला मीडिया प्रभारी कमल पंपालिया, पुष्पेंद्र चंद्राकर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पुरोबी वर्मा, डौंडी जनपद अध्यक्ष मुकेश कोड़ो, डौंडी नगर पंचायत अध्यक्ष मोहनतिन चोरका, टोमन लाल साहू, रामेश्वर साहू, रुपेश नायक, कुलदीप साहू, जसराज शर्मा, रवि प्रकाश पाण्डेय, महेश पाठक, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष गुलशन साहू, महामंत्री अनूप देशमुख, जनपद सदस्य रत्ना हिरवानी, लोहरा नगर पंचायत उपाध्यक्ष नेहा उपाध्याय, समीर खान, ललित जैन, राजू अग्रवाल, संजय बैस, कमलकांत साहू, उमाशंकर मंत्री, सौरभ जैन, बसंत जैन, आलोक गुणधर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, पत्रकार एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर सौरभ लुनिया ने सभी वरिष्ठ नेताओं, संत-महात्माओं, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जन्मदिन पर मिला स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद उनके लिए ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी के संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनता की सेवा के लिए पूरी निष्ठा, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे। सौहार्दपूर्ण एवं उत्सवी वातावरण में संपन्न हुआ यह समारोह जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए एक यादगार आयोजन बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!