उन्होंने कहा कि भाजपा समय के साथ स्वयं को लगातार आधुनिक और तकनीक-सक्षम संगठन के रूप में विकसित कर रही है। डिजिटल प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं की दक्षता बढ़ेगी और वे संगठन की विचारधारा तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचा सकेंगे।

जिला भाजपा महामंत्री एवं डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म कार्यक्रम के जिला प्रभारी राकेश छोटू यादव ने कहा कि वर्तमान समय सूचना एवं संचार क्रांति का युग है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘डिजिटल इंडिया’ के विजन को आगे बढ़ाते हुए भाजपा अपने संगठन को भी पूरी तरह हाईटेक बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म का उद्देश्य जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ना है, ताकि वे अपने मोबाइल फोन के माध्यम से कहीं भी और कभी भी प्रशिक्षण प्राप्त कर सकें।
उन्होंने बताया कि इस प्लेटफॉर्म के जरिए कार्यकर्ताओं को पार्टी के गौरवशाली इतिहास, अंत्योदय के सिद्धांत, राष्ट्रहित की नीतियों तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ऑडियो, वीडियो एवं अन्य डिजिटल सामग्री के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही सोशल मीडिया के सकारात्मक एवं जिम्मेदार उपयोग का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है, ताकि कार्यकर्ता तथ्यपरक जानकारी के साथ जनसंपर्क को मजबूत कर सकें और भ्रामक सूचनाओं का प्रभावी ढंग से जवाब दे सकें।
राकेश यादव ने कहा कि भाजपा एक जीवंत संगठन है, जो समय की आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को लगातार अपडेट करता है। डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म से प्रशिक्षित कार्यकर्ता भविष्य में संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक गति देंगे तथा जनता और सरकार के बीच एक प्रभावी एवं आधुनिक सेतु की भूमिका निभाएंगे।
भाजपा नेतृत्व ने जिले के अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं से इस डिजिटल प्रशिक्षण अभियान से जुड़कर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया है।




















