प्रदेश रूचि

दल्लीराजहरा में बड़ा हादसा सीवरेज लाइन खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की मौत की खबर, BSP प्रबंधन और ठेकेदार पर लापरवाही के आरोपI4C और RBIH का बड़ा कदम: AI तकनीक से होगी म्यूल खातों की पहचान, साइबर ठगी पर कसेगा शिकंजाबालोद में पंचायत-निकाय उपचुनाव का बिगुल, 1 जून को वोटिंग; अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक बोले — निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी चुनाव के लिए प्रशासन पूरी तरहबेटियां सीखेंगी तलवार, कराते और आत्मरक्षा के गुर: बिलासपुर में लगेगा दुर्गावाहिनी का शौर्य शिविर, बालोद समेत पूरे प्रदेश में तैयारी तेजखरीफ से पहले खाद संकट के आसार! कांग्रेस ने सरकार को घेरा, कहा— “किसानों को फिर न झेलनी पड़े उर्वरक की मार”

दल्लीराजहरा में बड़ा हादसा सीवरेज लाइन खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 3 मजदूरों की मौत की खबर, BSP प्रबंधन और ठेकेदार पर लापरवाही के आरोप

दल्ली राजहरा। बालोद जिले के दल्ली राजहरा नगर में रविवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। दास पान ठेला चौक के पास बीएसपी की सीवरेज लाइन में पाइप बिछाने के दौरान अचानक मिट्टी धंस गई, जिससे गहरे गड्ढे में काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए। हादसे में तीन मजदूरों की मौत की खबर सामने आई है, जबकि एक शव बरामद कर लिया गया है और अन्य मजदूरों की तलाश देर शाम तक जारी रही।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मजदूर लगभग 10 फीट गहरे गड्ढे में उतरकर पाइप लाइन बिछाने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मिट्टी खिसक गई और मजदूर देखते ही देखते मलबे में दब गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग, मजदूर और पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा JCB मशीन की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।


मृतकों में किशुन कुमार, राकेश कुमार तथा बैशाखिन नामक महिला का नाम सामने आया है। बताया जा रहा है कि मजदूरों को बिना पर्याप्त सुरक्षा उपकरण और सुरक्षा मानकों के गहरे गड्ढे में उतारा गया था। यही वजह है कि हादसे के बाद बीएसपी प्रबंधन और संबंधित ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
घटना के बाद स्थानीय लोगों और मजदूर संगठनों में भारी आक्रोश देखा गया। लोगों का आरोप है कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी और ठेकेदार की लापरवाही के कारण मजदूरों की जान गई। मौके पर मौजूद लोगों ने भी रेस्क्यू कार्य में प्रशासन का सहयोग करते हुए मलबे में दबे मजदूरों को निकालने में मदद की।

सूत्रों के अनुसार मजदूर संगठन के पदाधिकारी बुधवार को मामले में जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर सकते हैं। साथ ही मृतक एवं प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को रोजगार तथा हादसे की उच्चस्तरीय जांच की मांग भी उठ सकती है।
फिलहाल दल्लीराजहरा थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के वास्तविक कारणों की पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!