प्रदेश रूचि

बालोद में पंचायत-निकाय उपचुनाव का बिगुल, 1 जून को वोटिंग; अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक बोले — निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी चुनाव के लिए प्रशासन पूरी तरहबेटियां सीखेंगी तलवार, कराते और आत्मरक्षा के गुर: बिलासपुर में लगेगा दुर्गावाहिनी का शौर्य शिविर, बालोद समेत पूरे प्रदेश में तैयारी तेजखरीफ से पहले खाद संकट के आसार! कांग्रेस ने सरकार को घेरा, कहा— “किसानों को फिर न झेलनी पड़े उर्वरक की मार”प्राचार्यों के निलंबन के खिलाफ कर्मचारी-अधिकारी और प्राचार्य फेडरेशन लामबंद, आंदोलन की चेतावनीबालोद लीड कॉलेज में अतिथि व्याख्याताओं की कार्यमुक्ति पर विवाद गहराया: अधिकार क्षेत्र से बाहर जारी हुआ आदेश?, विरोध के बाद अब संयुक्त संचालक के लिखित निर्देश पर ही फैसला बदलने की बात

बालोद में पंचायत-निकाय उपचुनाव का बिगुल, 1 जून को वोटिंग; अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक बोले — निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी चुनाव के लिए प्रशासन पूरी तरह

बालोद, । जिले में त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय उप निर्वाचन 2026 की औपचारिक शुरुआत हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा कार्यक्रम जारी होने के साथ ही प्रशासनिक तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं। सोमवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रकांत कौशिक ने निर्वाचन कार्यक्रम, मतदान प्रक्रिया और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी विभागों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। संवेदनशील मतदान केंद्रों की निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था, मतदान दलों की तैनाती और मतगणना की तैयारी पर विशेष फोकस किया जा रहा है।

18 मई तक नामांकन, 1 जून को मतदान

जारी कार्यक्रम के अनुसार 11 मई से निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। अभ्यर्थी 18 मई दोपहर 3 बजे तक नाम निर्देशन पत्र जमा कर सकेंगे। 19 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 21 मई नाम वापसी की अंतिम तिथि तय की गई है।

नगरीय निकायों में मतदान 1 जून को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। मतगणना 4 जून को सुबह 9 बजे से शुरू होगी। वहीं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान 1 जून को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक कराया जाएगा। पंचायतों में मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतदान केंद्रों पर मतगणना शुरू होगी, जबकि खंड मुख्यालयों में 2 जून से मतगणना की प्रक्रिया चलेगी। 4 जून को अंतिम सारणीकरण एवं परिणाम घोषित किए जाएंगे।

31 ग्राम पंचायतों में होगा उप निर्वाचन

जिले के पांच जनपद पंचायत क्षेत्रों की कुल 31 ग्राम पंचायतों में उप निर्वाचन कराया जाएगा। इनमें बालोद, गुरूर, गुंडरदेही, डौंडीलोहारा और डौंडी जनपद पंचायत क्षेत्र शामिल हैं।

अपर कलेक्टर कौशिक ने बताया कि पंचायत उप निर्वाचन में जिलेभर के कुल 45 हजार 212 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 22 हजार 421 पुरुष, 22 हजार 789 महिला एवं 2 अन्य मतदाता शामिल हैं।

सबसे अधिक मतदाता संख्या जनपद पंचायत गुंडरदेही क्षेत्र में दर्ज की गई है, जहां 13 ग्राम पंचायतों में 18 हजार से अधिक मतदाता मतदान करेंगे।

नगर पंचायत पलारी में भी चुनावी सरगर्मी

नगर पंचायत पलारी में भी उप निर्वाचन कराया जाएगा। यहां कुल 15 वार्डों में मतदान होगा। नगर पंचायत क्षेत्र में कुल 3 हजार 766 मतदाता हैं, जिनमें 1854 पुरुष और 1912 महिला मतदाता शामिल हैं।

प्रशासनिक अमले की तैनाती पूरी

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक ने बताया कि सभी जनपद पंचायतों एवं नगर पंचायत के लिए रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। अधिकारियों को निर्वाचन आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मतदान केंद्रों में मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने और मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए विशेष अभियान भी चलाया जाएगा।

लोकतंत्र का पर्व, मतदाता जरूर करें मतदान

अपर कलेक्टर कौशिक ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में हर मतदाता की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने नागरिकों से निर्भीक होकर मतदान करने और निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!