प्रदेश रूचि

कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई नीट यूजी 2026 परीक्षा, 443 अभ्यर्थी शामिल

बालोद। जिले में रविवार को नीट यूजी 2026 परीक्षा कड़ी सुरक्षा और पारदर्शी व्यवस्था के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुई। ग्राम दुधली स्थित दो परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा में कुल 462 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 443 ने परीक्षा दी, जबकि 19 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा के दौरान प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। केंद्रों पर प्रवेश से पहले बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, सघन जांच और सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी। साथ ही किसी भी प्रकार की अनियमितता रोकने के लिए प्रतिबंधित वस्तुओं पर सख्ती से रोक लगाई गई। परीक्षार्थियों की सुविधा और आपात स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल टीम भी मौके पर तैनात रही।


परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के अनुसार इस बार प्रश्नपत्र का स्तर मॉडरेट रहा, हालांकि पैटर्न में कुछ बदलाव देखने को मिले। विशेष रूप से बायोलॉजी विषय में असर्शन-रीजन और स्टेटमेंट आधारित प्रश्न शामिल नहीं किए गए थे। कुल मिलाकर परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!