प्रदेश रूचि

बालोद में बड़ा हादसा: नहर के तेज बहाव में पिता-बेटी बहे, पिता का शव मिला, बच्ची की तलाश जारी

बालोद। जिले के बालोद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पीपरछेड़ी में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। नहर नाले के तेज बहाव में एक पिता और उसकी बेटी बह गए। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और नगर सैनिक की टीम मौके पर पहुंचकर तलाश अभियान में जुट गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पीपरछेड़ी में मेहमान के रूप में आए टायमन साहू (30 वर्ष) अपनी दो बेटियों के साथ नहर में नहाने उतरे थे। इसी दौरान अचानक तेज बहाव में दोनों बच्चियां बहने लगीं। बेटियों को बचाने के लिए पिता ने नहर में छलांग लगा दी, लेकिन वह स्वयं भी पानी के बहाव में फंस गए।

घटना के दौरान ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए एक बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि टायमन साहू और उनकी दूसरी बेटी पालिक साहू (12 वर्ष) तेज बहाव में बह गए।

ताजा अपडेट के अनुसार, घटना स्थल से करीब 1 किलोमीटर दूर पिता टायमन साहू का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि लापता बच्ची पालिक साहू की तलाश अब भी जारी है।

मौके पर पुलिस, नगर सैनिक तथा ग्रामीणों की मदद से लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। घटना से गांव में शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!