प्रदेश रूचि

नववर्ष पर लियाफी की पहली बैठक, अभिकर्ताओं के हितों और एकता पर रहेगा फोकस

बालोद।नववर्ष के अवसर पर लाइफ इंश्योरेंस एजेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (लियाफी), दल्ली राजहरा–बालोद द्वारा नवगठित कार्यकारिणी की प्रथम बैठक एवं अभिकर्ता नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 28 जनवरी 2026, बुधवार को पर्यावरण पार्क, दल्ली राजहरा रोड (जेल के पास), बालोद में प्रातः 10 बजे से आयोजित होगा।

आयोजन में जिलेभर के जीवन बीमा अभिकर्ताओं की सहभागिता रहने की संभावना है। बैठक के दौरान संगठन की आगामी रणनीतियों, अभिकर्ताओं से जुड़े ज्वलंत मुद्दों, कार्य परिस्थितियों और हितों की रक्षा से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। संगठन का उद्देश्य अभिकर्ताओं की सामूहिक आवाज को मजबूत करना और उनके अधिकारों व पेशेवर सम्मान को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाना है।

लियाफी के अनुसार, नववर्ष मिलन समारोह आपसी समन्वय, संगठनात्मक एकता और अभिकर्ता समुदाय के बीच संवाद को सुदृढ़ करने का अवसर प्रदान करेगा। कार्यक्रम के दौरान सभी अभिकर्ताओं के लिए भोजन की समुचित व्यवस्था भी की गई है।
संगठन ने अभिकर्ताओं से कार्यक्रम में समय पर पहुंचकर सक्रिय सहभागिता निभाने तथा पूर्व में अपनी उपस्थिति की सूचना देने का आग्रह किया है, ताकि आयोजन की व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रूप से की जा सकें।
इस आयोजन को लेकर अभिकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। माना जा रहा है कि यह बैठक लियाफी को नई दिशा देने के साथ-साथ अभिकर्ताओं के पक्ष को और अधिक संगठित व सशक्त बनाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!