प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

गुरामी जंगल में मिली लाश का मामला सुलझा, आरोपी अरेस्ट

बालोद। थाना डौण्डीलोहारा क्षेत्र के गुरामी जंगल में मिली अज्ञात महिला की सड़ी-गली लाश के मामले में पुलिस ने जांच पूरी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शव मिलने के 24 घंटे के भीतर महिला की पहचान और हत्या की गुत्थी सुलझाई गई।
24 जनवरी को गुरामी जंगल में एक महिला का शव मिलने की सूचना पर पुलिस, फोरेंसिक टीम और साइबर सेल मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का पाए जाने पर मर्ग कायम कर विवेचना शुरू की गई।

साइबर प्रहरी ग्रुप के माध्यम से मृतिका की पहचान कमला राजपूत के रूप में हुई। परिजनों से मिली जानकारी, तकनीकी साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदेही नेमीचंद साहू को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने आपसी विवाद के बाद हत्या करना स्वीकार किया।

पुलिस ने आरोपी से एक मोटरसाइकिल और मृतिका का मोबाइल फोन जब्त किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!