
भाजपा के प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने कहा कि — “नया विधानसभा भवन केवल एक इमारत नहीं, बल्कि 25 वर्षों की मेहनत, संघर्ष और जनता की आकांक्षाओं का साकार रूप है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ आत्मनिर्भरता और विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।”

प्रदेश लघु वनोपज संघ के उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा ने कहा — “यह भवन लोकतंत्र की नई ऊर्जा का प्रतीक बनेगा। आने वाले समय में यह प्रदेश के हर वर्ग के हित में नीतियों का केंद्र बनेगा। यह मोदी सरकार के ‘विकसित भारत’ विज़न की झलक है।”

भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख ने कहा — “छत्तीसगढ़ अब अपने स्वर्णिम युग की ओर बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने जो सपना ‘विकसित राज्य, सशक्त जनता’ का देखा है, उसे हम सब मिलकर साकार करेंगे।”

जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर ने कहा — “नए विधानसभा भवन के साथ अब विकास योजनाओं की नई गति तय होगी। आने वाले 25 वर्ष छत्तीसगढ़ के लिए सुनहरे अवसरों का कालखंड होंगे।”

भाजपा के वरिष्ठ नेता राकेश यादव ने कहा — “यह लोकार्पण केवल भवन का उद्घाटन नहीं, बल्कि जनभावनाओं का सम्मान है। अब हर कार्य में पारदर्शिता और जनसहभागिता सुनिश्चित होगी।”

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि नया विधानसभा भवन छत्तीसगढ़ की आत्मा, परंपरा और प्रगति का संगम है। उन्होंने राज्य की जनता को बधाई देते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में छत्तीसगढ़ देश के विकास का नेतृत्व करेगा।




















