प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

छत्तीसगढ़ के 25 साल: बालोद में भव्य राज्योत्सव समारोह, कला और संस्कृति का शानदार संगम

बालोद, ।राज्य निर्माण के 25वें वर्ष पर बालोद का सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम उत्सव के रंग में रंग गया। रजत राज्योत्सव के मौके पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह की शुरुआत अहिवारा विधायक व राज्य अनुसूचित जाति प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डोमनलाल कोर्सेवाडा ने दीप प्रज्वलित कर की।

कार्यक्रम में कोर्सेवाडा ने कहा कि छत्तीसगढ़ ने 25 वर्षों में विकास की नई ऊँचाइयाँ छुई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार हो रहा है और राज्य भी उसी दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बालोद जिला प्रशासन की कार्यशैली की सराहना करते हुए कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों को ‘प्रशंसनीय और जनहितकारी’ बताया।

राज्योत्सव के मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों ने लोगों को राज्य की उपलब्धियों से रूबरू कराया। कोर्सेवाडा सहित अतिथियों ने स्टॉलों का अवलोकन किया और हितग्राहियों को शासन की योजनाओं के तहत चेक और प्रमाण पत्र वितरित किए।

समारोह में संजारी-बालोद विधायक संगीता सिन्हा, लघु वनोपज संघ के उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी, उपाध्यक्ष कमलेश सोनी, पूर्व विधायक राजेंद्र राय, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि चेमन देशमुख और केसी पवार सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, विद्यार्थी और नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कलाकारों और विद्यार्थियों ने पारंपरिक नृत्य, लोकगीत और आधुनिक प्रस्तुतियों से दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

विधायक संगीता सिन्हा, यज्ञदत्त शर्मा, तारिणी चंद्राकर और प्रतिभा चौधरी ने अपने संबोधन में जिलेवासियों को राज्योत्सव की शुभकामनाएँ दीं और छत्तीसगढ़ की संस्कृति, एकता और प्रगति को सलाम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!