Skip to main content

प्रदेश रूचि

छत्तीसगढ़ की दो बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दमआधी रात में दुकान ध्वस्त करने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर उठे सवाल, तहसीलदार के फैसले के बाद निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगडौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव

बालोद पुलिस की बड़ी कामयाबी : पीएम किसान फाइल भेज ठगी करने वाले गिरोह के तीन आरोपी बिहार से गिरफ्तार

बालोद पुलिस ने एक बार फिर साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई की है। बीएसपी के सेवानिवृत्त बुजुर्ग कर्मचारी से 12 लाख 13 हजार 860 रुपये की ठगी करने वाले तीन आरोपियों को बिहार के जमुई जिले से गिरफ्तार किया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर व उप पुलिस अधीक्षक देवांश सिंह राठौर की देखरेख में की गई। टीम का नेतृत्व थाना प्रभारी डौंडीलोहारा मुकेश सिंह और साइबर सेल प्रभारी धरम भुआर्य ने किया।

कैसे की गई ठगी

ठगों ने पीड़ित को “PM KISAN APK File” व्हाट्सएप पर भेजी। जैसे ही बुजुर्ग ने इसे डाउनलोड किया, उनका मोबाइल हैक हो गया। आरोपियों ने मोबाइल नंबर का ई-सिम क्लोन तैयार कर लिया और ओटीपी के जरिए फोनपे पर नया अकाउंट बनाकर अलग-अलग यूपीआई से रकम ट्रांसफर कर ली। कई परतों में रकम अपने खातों में डालकर एटीएम और चेक से निकाल ली गई।

जब्ती और तकनीक

गिरोह ई-सिम जनरेट करने के लिए मोटोरोला EDGE 60 STYLUS मोबाइल का इस्तेमाल करता था। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 15 लाख की संपत्ति जब्त की, जिसमें एक टॉप मॉडल वेन्यू कार (BR 46 R 9986), 3 मोबाइल, एक लैपटॉप, जियो पेमेंट बैंक, जूडियो कार्ड, ओमनी कार्ड, पीएनबी एटीएम कार्ड, चेकबुक और पासबुक शामिल हैं।

गिरफ्तार आरोपी

1. नीतीश कुमार दास (22 वर्ष), ग्राम झुंडों, थाना खैरा, जिला जमुई (बिहार)

2. अरविंद कुमार दास (18 वर्ष), ग्राम बटपाल, थाना चकई, जिला जमुई (बिहार)

3. राकेश कुमार दास (21 वर्ष), ग्राम झुंडों, थाना खैरा, जिला जमुई (बिहार)

बालोद पुलिस की बड़ी उपलब्धि

टीम ने बिहार जाकर कई दिन कैंप कर स्थानीय मुखबिर और पुलिस की मदद से आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा। कार्रवाई में थाना डौंडीलोहारा और साइबर सेल की टीम के साथ प्रधान आरक्षक और आरक्षकों ने अहम भूमिका निभाई।

इस सफलता से न केवल पीड़ित बुजुर्ग को न्याय मिला, बल्कि आम लोगों को भी राहत मिली है कि बालोद पुलिस साइबर अपराधियों को पकड़ने में लगातार कामयाबी हासिल कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!