Skip to main content

प्रदेश रूचि

छत्तीसगढ़ की दो बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दमआधी रात में दुकान ध्वस्त करने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर उठे सवाल, तहसीलदार के फैसले के बाद निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगडौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव

होनहार बिटिया की मदद के लिए आगे आए संजय मंजू बैस, उठाया पढ़ाई का पूरा खर्च

बालोद।ग्राम पंचायत बिटाल की रहने वाली कक्षा 10वीं की छात्रा तृप्ति मानिकपुरी आर्थिक तंगी के चलते पढ़ाई में दिक्कतों का सामना कर रही थी। स्कूल फीस, किताबें, कॉपी, ड्रेस – हर चीज़ के लिए उसे जूझना पड़ रहा था। इस परेशानी को लेकर उसने स्थानीय जनपद सदस्य झमित बाई से मदद की गुहार लगाई।

झमित बाई ने छात्रा की बात को गंभीरता से लेते हुए कुसुमकसा के जनपद सदस्य संजय मंजू बैस से संपर्क किया। संजय बैस, जो ज़रूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं, ने बिना देर किए स्कूल पहुंचकर तृप्ति की स्कूल फीस और बोर्ड फीस जमा कर दी। साथ ही कॉपी, पेन और यूनिफॉर्म का इंतज़ाम भी किया। इतना ही नहीं, उन्होंने तृप्ति की आगे की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने की जिम्मेदारी भी ली।

विद्यालय के प्राचार्य एस.एल. रावटे ने बताया कि तृप्ति उनके स्कूल की प्रतिभाशाली छात्रा है। “हम शिक्षकगण पहले ही उसकी मदद के लिए आगे आ चुके थे, लेकिन अब जनपद सदस्य संजय बैस ने संपूर्ण जिम्मेदारी उठाकर सराहनीय पहल की है,” उन्होंने कहा।

संजय मंजू बैस ने कहा, “ऐसी बेटियां ही हमारे समाज का भविष्य हैं। जो पढ़ना चाहती हैं, उन्हें हर हाल में पढ़ने का मौका मिलना चाहिए।” साथ ही उन्होंने स्कूल की ज़रूरतों को समझते हुए बाउंड्रीवाल के लिए 10 लाख और सीसी सड़क के लिए 5 लाख की स्वीकृति दिलाने का भी भरोसा दिलाया।जनपद सदस्य झमित बाई ने इस सहयोग के लिए संजय बैस का आभार जताया।

छात्रा तृप्ति मानिकपुरी ने भावुक होते हुए कहा, “अब मैं सिर्फ पढ़ाई पर ध्यान दूंगी। आप सभी ने जो भरोसा दिखाया है, उसे मैं अच्छे नंबरों से पास होकर ज़रूर साबित करूंगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!