Skip to main content

प्रदेश रूचि

अब ‘संजय’ बताएगा हादसे का खतरा! IIT मद्रास के साथ छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक समझौता डेटा आधारित मॉडल से होगी ब्लैक स्पॉट की पहचान, घटेंगी सड़क दुर्घटनाएंबालोद में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा: दो युवक चाकू समेत गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाईप्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया टिप्पणी पर भाजयुमो का विरोध, सख्त कार्रवाई की मांगअब बड़े शहर जाने की जरूरत नहीं! बालोद में ही मिलेगी CGPSC, SSC, बैंकिंग-रेलवे की फ्री कोचिंग कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा की नई पहलनीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन तेज, भारी बारिश में प्रधानमंत्री का पुतला दहन; केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

ब्राह्मण समाज में सक्रिय युवाओं को संगठन में मिल रही जिम्मेदारी…आदित्य दुबे बने सर्व ब्राह्मण युवा मंच बालोद जिला अध्यक्ष

बालोद, ।सर्व ब्राह्मण समाज युवा मंच के छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन में पुनर्गठन की प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में बालोद जिले से झलमला निवासी युवा समाजसेवी आदित्य दुबे को सर्व ब्राह्मण समाज युवा मंच के जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत शर्मा द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा के मार्गदर्शन एवं सहमति से की गई।

आदित्य दुबे की समाज सेवा में सक्रियता, युवाओं को संगठित करने की क्षमता और सामाजिक कार्यक्रमों में उनकी भागीदारी को देखते हुए यह जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है। उनके नियुक्त होने पर जिलेभर के ब्राह्मण समाजजनों में उत्साह का वातावरण है।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अटल दुबे, सचिव संतोष दुबे, धीरज उपाध्याय, ब्राह्मण युवा विंग शहर अध्यक्ष सौरभ दुबे, हरीश दुबे, अनुराग शर्मा, वैभव शर्मा, गौरव शुक्ला, बंटी शर्मा, पंकज तिवारी, राजू शर्मा, समीर पांडे, विकास तिवारी, खिलेश दुबे सहित अनेक समाजबंधुओं एवं मित्रों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

सर्व ब्राह्मण समाज युवा मंच की यह नियुक्ति जिले में संगठनात्मक मजबूती के साथ सामाजिक जागरूकता और युवा नेतृत्व को नया आयाम देने का कार्य करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!