प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

30 जून तक करवा लें राशन कार्ड की ई-केवायसी, वरना रुक सकता है अनाज मिलना!

रायपुर, । अब अगर आप राशन दुकान से अनाज लेना चाहते हैं, तो जरूरी है कि आपने अपना और परिवार के सभी सदस्यों का ई-केवायसी (e-KYC) पूरा कर लिया हो। “एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड” योजना के तहत छत्तीसगढ़ में आधार से जुड़ा खाद्यान्न वितरण अनिवार्य कर दिया गया है।

राज्य में इस समय करीब 2.73 करोड़ लोग राशन कार्ड से जुड़े हैं, लेकिन इनमें से अभी 38 लाख लोगों का ई-केवायसी बाकी है। अगर आप भी उनमें से हैं, तो आपके लिए चेतावनी है—30 जून 2025 तक ये काम जरूर पूरा कर लें, नहीं तो राशन मिलने में परेशानी हो सकती है।

खास बात ये है कि 5 साल से छोटे बच्चों को ई-केवायसी से छूट दी गई है।

ई-केवायसी के लिए भटकने की जरूरत नहीं है—हर राशन दुकान पर ई-पॉस मशीन से सुविधा उपलब्ध है। चाहें तो “मेरा ई-केवायसी” मोबाइल एप के जरिए घर बैठे भी ई-केवायसी की जा सकती है। बस गूगल प्ले स्टोर से एप डाउनलोड करें, आधार नंबर डालें और OTP से चेहरा स्कैन करें—बस हो गया काम।

खाद्य सचिव रीना कंगाले ने सभी लोगों से अपील की है कि समय रहते यह प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि राशन वितरण में कोई रुकावट न आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!