Skip to main content

प्रदेश रूचि

अब ‘संजय’ बताएगा हादसे का खतरा! IIT मद्रास के साथ छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक समझौता डेटा आधारित मॉडल से होगी ब्लैक स्पॉट की पहचान, घटेंगी सड़क दुर्घटनाएंबालोद में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा: दो युवक चाकू समेत गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाईप्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया टिप्पणी पर भाजयुमो का विरोध, सख्त कार्रवाई की मांगअब बड़े शहर जाने की जरूरत नहीं! बालोद में ही मिलेगी CGPSC, SSC, बैंकिंग-रेलवे की फ्री कोचिंग कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा की नई पहलनीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन तेज, भारी बारिश में प्रधानमंत्री का पुतला दहन; केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

हाईवे की ढाबों पर खुलेआम बिक रही थी शराब, पुरूर पुलिस की छापेमारी में चार ढाबा संचालक गिरफ्तार

बालोद | बालोद जिले के पुरूर थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब परोसने और बेचने वाले ढाबों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चार ढाबा संचालकों को गिरफ्तार किया है। ये सभी हाईवे किनारे संचालित ढाबे थे, जहां ग्राहकों को खुलेआम शराब परोसी जा रही थी। पुलिस की इस ताबड़तोड़ रेड में 15 लीटर से ज्यादा अंग्रेजी शराब जब्त की गई है।

कार्रवाई गुरुवार को थाना पुरूर पुलिस और साइबर टीम ने मिलकर की। जानकारी के मुताबिक, लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग के निर्देश, एसपी योगेश कुमार पटेल के मार्गदर्शन और एएसपी मोनिका ठाकुर एवं एसडीओपी बोनीफस एकता के पर्यवेक्षण में यह अभियान चलाया गया।

इस कार्रवाई की अगुवाई पुरूर थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने की, जिन्होंने टीम के साथ ढाबों पर छापा मारकर आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा।चार ढाबा संचालकों पर केस दर्ज, शराब जब्त

छापा कहां-कहां पड़ा और कौन पकड़ा गया:

1. विवेक सिन्हा (उम्र 33) – ग्राम चिटीद हाईवे ढाबा से पकड़ा गया।
🔸 धारा 36 (सी) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज।


2. संजय कृदत्त (उम्र 32) – पुट्टू ढाबा, ग्राम चिटीद से गिरफ्तार।
🔸 धारा 36 (सी) के तहत केस।

3. तुषार सोनी (उम्र 22) – सोनी ढाबा, ग्राम बालोदगन से पकड़ा गया।
🔸 धारा 36 (सी) के तहत कार्रवाई।


4. निखिल माधवानी (उम्र 27) – एनएच 30 ढाबा संचालक ढाबे से गिरफ्तार।
🔸 धारा 34 (2) के तहत केस दर्ज।

 

पुलिस ने जब्त की ये शराब:

11 पौवा अंग्रेजी स्पेशल व्हिस्की

14 पौवा रॉयल स्टैग

2 बोतल रॉयल स्टैग

14 बोतल बीयर
➡️ कुल मात्रा: 15.100 बल्क लीटर
➡️ बाजार मूल्य: ₹8,830


इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से क्षेत्र में शराब परोसने वालों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने साफ किया है कि ऐसे अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!