Skip to main content

प्रदेश रूचि

बालोद में ओबीसी महासभा की हुंकार….बाइक रैली से सरकार को चेतावनी, बालोद में ओबीसी महासभा ने सौंपा 22 सूत्रीय ज्ञापन

बालोद में ओबीसी महासभा ने निकाली सद्भावना बाइक रैली, 22 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

बालोद।जातिगत जनगणना और 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण की बहाली की मांग को लेकर ओबीसी महासभा ने रविवार को बालोद में विशाल सद्भावना बाइक रैली निकाली। रैली के बाद प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, सामाजिक न्याय मंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन बालोद तहसीलदार को सौंपा गया, जिसमें कुल 22 सूत्रीय मांगे शामिल थीं।

रैली की शुरुआत बस स्टैंड धरना स्थल से हुई, जो दल्ली राजहरा चौक, घड़ी चौक, सदर लाइन और मधु चौक होते हुए जय स्तंभ चौक तक पहुंची। वहीं पर सभा का समापन आभार प्रदर्शन के साथ किया गया।

ज्ञापन में प्रमुख मांगे:

1. जातिगत जनगणना शीघ्र कराए जाने की मांग।

2. छत्तीसगढ़ में 32 वर्षों से लंबित 27% ओबीसी आरक्षण को तत्काल लागू करने की अपील।

3. कार्यपालिका, न्यायपालिका, विधायिका, मीडिया एवं निजी क्षेत्र में संवैधानिक प्रतिनिधित्व।

4. आरक्षण में लागू क्रीमीलेयर और 50% सीमा की समाप्ति।

5. मंडल आयोग की सभी अनुशंसाएं पूर्णतः लागू करना।

6. देशभर में 27% आरक्षण लागू कर संविधान की नवमी अनुसूची में शामिल करने की मांग।

7. सभी तहसीलों में ओबीसी छात्रावासों की स्थापना।

8. स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने की मांग।

9. सरकारी रिक्तियों में बैकलॉग नियुक्तियां।

10. ओबीसी छात्रों को समान शर्तों पर छात्रवृत्ति देना।

11. शासकीय स्कूलों में कृषि संकाय की शुरुआत।

12. ओबीसी प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया सरलीकरण।

13. ओबीसी विकास के लिए बजट में आरक्षण के अनुपात में प्रावधान।

14. ओबीसी के लिए पृथक मंत्रालय और सुरक्षा कानून।

15. किसानों को समय पर खाद-बीज और 1 नवंबर से धान खरीदी शुरू करने की मांग।

16. राज्य प्रशासनिक सेवा में साक्षात्कार की प्रक्रिया समाप्त करने की मांग।

17. 2005 से कब्जे में रह रहे ओबीसी समाज के लोगों को वन भूमि पट्टा प्रदान करना।

18. संविदा, अनियमित, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नियमित करना।

19. बर्खास्त बीएड सहायक शिक्षकों को विभाग में समायोजित करना।

20. अंशकालीन स्वीपर को पूर्णकालिक करना।

 

प्रमुख उपस्थिति:कार्यक्रम में ओबीसी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम साहू, विधायक संगीता सिन्हा, महासचिव यज्ञ देव पटेल, सचिव भूपेंद्र साहू, महिला मोर्चा कार्यकारी अध्यक्ष खिलेश्वरी, जिला अध्यक्ष भगवती सोनकर, नगर अध्यक्ष चमेली साहू, युवा मोर्चा अध्यक्ष रोशन सार्वा, ब्लॉक अध्यक्ष पवन साहू, मानसिंग साहू, ओमप्रकाश साहू, मेघनाथ साहू, दिलीप साहू, साहिलों, कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी सहित कई सामाजिक संगठनों और समाजजनों की उपस्थिति रही।

सामाजिक संगठनों की भागीदारी:

इस आंदोलन में ढीमर समाज, सोनी समाज, यादव समाज, सोनकर समाज, गोंडवाना महासभा, और सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों ने भी भाग लेकर एकजुटता दिखाई।

संगठन की भूमिका:

ओबीसी महासभा एक गैर राजनीतिक सामाजिक संगठन है, जो पिछड़े और वंचित समाज को संख्या के अनुपात में प्रतिनिधित्व दिलाने के लिए कार्य कर रहा है। संगठन का उद्देश्य है सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक समानता की स्थापना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!