प्रदेश रूचि

हाईवे को रेस ट्रैक समझ बैठे स्टंटबाज, पुलिस ने दिखाया ब्रेक!…17 बाइकर्स की 37 हजार की स्टंटबाजी पर लगी लगाम

“बाइकर्स ऑफ जशपुर” गैंग पर SSP का डंडा! 17 स्टंटबाजों पर 37 हजार का जुर्माना, दो नाबालिग भी शामिल

जशपुर। मयाली नेचर कैम्प के पास NH-43 और स्टेट हाइवे पर फर्राटा भरती बाइकों के खतरनाक स्टंट अब इन ‘बाइकर्स ऑफ जशपुर’ को भारी पड़ गए। सड़क को रेस ट्रैक समझने वालों पर पुलिस ने कड़ा शिकंजा कसते हुए 17 बाइकर्स पर 37 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई की। इनमें से 2 नाबालिग स्टंटबाज भी शामिल हैं।

इन युवकों का स्टंट करते हुए वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। ये बाइकर्स अपने करतब की रील बनाकर ‘बाइकर्स ऑफ जशपुर’ नाम के ग्रुप के ज़रिए इंस्टाग्राम-फेसबुक पर पोस्ट करते थे। पुलिस को जैसे ही वीडियो हाथ लगे, SSP शशिमोहन सिंह के निर्देश पर टीम ने कार्रवाई करते हुए सभी स्टंटबाजों को धरदबोचा।

वाहनों की जांच में बड़ा खुलासा:

> पुलिस ने पूछताछ और जांच में पाया कि स्टंटबाजों के कई वाहन बिना वैध रजिस्ट्रेशन और गैरकानूनी मोडिफिकेशन के थे। सभी का ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी और मोडिफाइड पार्ट्स की सख्त जांच की गई।कार्रवाई के दौरान मौके पर ही 37 हजार का जुर्माना वसूला गया।

 

ओड़िसा-झारखंड से भी पहुंचे थे स्टंटबाज

इस गैंग में न सिर्फ जशपुर जिले के युवक, बल्कि सीमावर्ती ओड़िसा और झारखंड से भी बाइकर्स शामिल थे। ये हाईवे पर स्टंट कर न सिर्फ खुद की जान खतरे में डालते हैं, बल्कि आम राहगीरों की जान भी दांव पर लगाते हैं।

SSP का सख्त संदेश: “आप समाज के भविष्य हैं। आपके स्टंट दूसरों को भी उकसाते हैं। इस बार चेतावनी है, अगली बार होगी गिरफ्तारी।”— शशिमोहन सिंह, SSP जशपुर

 

🚫 अगला स्टंट पड़ा तो सीधे होगी FIR!

SSP ने चेतावनी दी है कि अगर दोबारा ऐसा कोई स्टंट या ग्रुप एक्टिविटी देखी गई तो सीधी एफआईआर होगी और जेल भेजा जाएगा। SSP ने युवाओं से अपील की है कि सड़क को स्टंट शो का मंच न बनाएं, बल्कि समाज के निर्माण में भागीदारी निभाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!