Skip to main content

प्रदेश रूचि

अब ‘संजय’ बताएगा हादसे का खतरा! IIT मद्रास के साथ छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक समझौता डेटा आधारित मॉडल से होगी ब्लैक स्पॉट की पहचान, घटेंगी सड़क दुर्घटनाएंबालोद में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा: दो युवक चाकू समेत गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाईप्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया टिप्पणी पर भाजयुमो का विरोध, सख्त कार्रवाई की मांगअब बड़े शहर जाने की जरूरत नहीं! बालोद में ही मिलेगी CGPSC, SSC, बैंकिंग-रेलवे की फ्री कोचिंग कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा की नई पहलनीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन तेज, भारी बारिश में प्रधानमंत्री का पुतला दहन; केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

ढाबे पर खिचड़ी, जनता से गपशप: सिमगा में बदले अंदाज में नजर आए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर,  रायगढ़ दौरे से लौटते वक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का अंदाज सोमवार को कुछ अलग ही नजर आया। सिमगा में उन्होंने सड़क किनारे एक सामान्य ढाबे पर रुककर खाना खाया और वहीं मौजूद लोगों से खुलकर बातचीत की।

सुशासन तिहार की व्यस्त दिनचर्या के बाद भी उन्होंने आम लोगों से मिलने का मौका नहीं छोड़ा। बिना किसी तामझाम और सुरक्षा घेरा के, वो आम लोगों के बीच बैठे, हालचाल पूछा और उनके साथ खाना खाया।

आनंद ढाबे पर पहुंचे मुख्यमंत्री को देखकर लोग हैरान रह गए, लेकिन जल्द ही माहौल आत्मीयता से भर गया। लोगों ने न सिर्फ उनके साथ बातें कीं, बल्कि तस्वीरें भी खिंचवाईं।

मुख्यमंत्री ने कहा, “जहाँ भी जाता हूँ, लोगों से मिलकर एक नई ऊर्जा मिलती है। ये मुलाकातें मेरे लिए औपचारिकता नहीं, आत्मीयता हैं।”

ढाबे पर मौजूद लोगों ने भी उनके इस सादगी भरे अंदाज की सराहना की और कहा कि यही वो जुड़ाव है जो उन्हें दूसरों से अलग बनाता है।

इस मौके पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन, प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, सचिव पी. दयानंद सहित स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!