प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

बालोद में आज संविधान बचाओ रैली, भूपेश बघेल समेत दिग्गज नेताओं की मौजूदगी तय – बारिश बन सकती है कांग्रेस की परीक्षा

बालोद, आज बालोद जिले की राजनीति में एक बड़ा दिन है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिले में “संविधान बचाओ न्याय यात्रा” का आयोजन किया जा रहा है। इस विशाल रैली में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में जिले के तीनों विधायक – अनिला भेड़िया, संगीता सिंह और कुंवर सिंह निषाद सहित कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेता, युवा और महिला मोर्चा के कार्यकर्ता शिरकत करेंगे।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने जानकारी दी कि यह रैली संविधान की मूल भावना, सामाजिक न्याय और लोकतंत्र की रक्षा के लिए आयोजित की जा रही है। रैली से पहले झीरम घाटी शहादत दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। कांग्रेस ने इस दिन को शोकपूर्ण मानते हुए किसी भी तरह के जश्न या आतिशबाजी से दूरी बनाए रखने का निर्णय लिया है।

प्रकृति बनी चुनौती:
पिछले दो दिनों से बालोद जिले में प्री-मानसून की दस्तक के साथ लगातार हो रही बारिश अब कांग्रेस के लिए एक बड़ी चुनौती बनती जा रही है। खुले मैदान में आयोजित होने वाली इस विशाल रैली में भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है, लेकिन खराब मौसम और बारिश से भीड़ प्रबंधन और कार्यक्रम संचालन पर असर पड़ सकता है। हालांकि कांग्रेस कार्यकर्ता बारिश की परवाह किए बिना रैली को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में जुटे हुए हैं।

रैली को लेकर जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को लाने का संकल्प लिया है। कांग्रेस की ओर से लगातार अपील की जा रही है कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए ज्यादा से ज्यादा लोग इस रैली में शामिल हों।

आज का दिन कांग्रेस के लिए न सिर्फ राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन का मौका है, बल्कि मौसम की परीक्षा भी है – देखना होगा कि बारिश के बीच कितनी बुलंद रहती है लोकतंत्र की आवाज़।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!