प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने बालोद पहुंची जन जागरण यात्रा, गौशाला में हुआ भव्य आयोजन

 

बालोद। छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष बिसेसर पटेल का आगमन स्थानीय महावीर गौशाला एवं अनुसंधान केंद्र में हुआ। यह दौरा राज्यभर में चल रही गौ ग्राम जन जागरण यात्रा के तहत किया गया, जिसका उद्देश्य गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के अभियान को मजबूती देना है।

गौशाला पहुंचते ही पटेल ने सबसे पहले परिसर में स्थित गोपाल कृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना की और गौ माता को चारा व गुड़ खिलाकर सेवा भाव प्रकट किया। इसके बाद उन्होंने गौशाला का निरीक्षण किया और उपस्थित पशु चिकित्सकों व गोधन विकास विभाग के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने गौशाला के बेहतर संचालन के लिए कई अहम सुझाव भी साझा किए।

अपने उद्बोधन में पटेल ने कहा, “मैं रोजाना गौ माता को एक रोटी खिलाता था, और उनकी कृपा से मुझे दोबारा सेवा का अवसर मिला है।” उन्होंने गौ आधारित खेती को बढ़ावा देने और गायों को किसानों के घर तक पहुंचाने की जरूरत पर बल दिया। साथ ही, गौ माता के धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व को समझने और समझाने की अपील की।

उन्होंने गौशाला समिति को मिलने वाले अनुदान में बढ़ोतरी और अन्य आर्थिक सहायता का आश्वासन भी दिया।

इस मौके पर गौशाला समिति के पूर्व अध्यक्ष मुकेश जैन, सहायक उपसंचालक देवेंद्र सिहारे, वरिष्ठ चिकित्सक टी. डी. देवांगन, पी. एल. साहू, विनय सोनी, तरुण बढ़तिया, बसंत शर्मा, अजय यादव, छोटेलाल चंद्राकर, संतोष कृदत, विमल भंसाली, विकास श्रीमाल, मधुकांत यदु, आदि चंद्राकर और भास्कर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन गौशाला समिति के सचिव विनय सोनी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!