प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

बालोद जिला कांट्रेक्टर संघ के नए अध्यक्ष बने विनोद ‘बंटी’ शर्मा संघ की बैठक में सर्वसम्मति से हुआ चयन, ठेकेदारों की समस्याओं के समाधान पर हुई गंभीर चर्चा

 

बालोद।स्थानीय शीतल पैलेस में बालोद जिला कांट्रेक्टर संघ की एक अहम बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के सभी ब्लॉकों से आए ठेकेदारों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य संघ की गतिविधियों की समीक्षा करना, आगामी कार्ययोजना तय करना, संघ की वित्तीय स्थिति का आंकलन करना एवं संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करना था।

बैठक में सर्वसम्मति से संघ के नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। पूर्व अध्यक्ष गिरिजेश गुप्ता को संघ का संरक्षक बनाया गया, वहीं विनोद ‘बंटी’ शर्मा को बालोद जिला कांट्रेक्टर संघ का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उपाध्यक्ष पद के लिए दीपेश जैन और रोहित चंदेल का चयन हुआ। दीपक चोपड़ा को सचिव और अमित दुबे को सह-सचिव बनाया गया।

बैठक के दौरान नए कार्यकारिणी सदस्यों ने संगठन के भविष्य की दिशा पर गहन चर्चा की। निर्णय लिया गया कि जिले के विभिन्न विभागों में ठेकेदारों की लंबित भुगतानों और कार्यों से जुड़ी समस्याओं को शीघ्र हल करने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कलेक्टर से प्रतिनिधिमंडल स्तर पर बातचीत की जाएगी। साथ ही, संघ ने सभी विभागीय कार्यों की निगरानी के लिए एक विशेष टीम के गठन की भी घोषणा की।

संघ के संरक्षकगण रहे विशेष रूप से उपस्थित
बैठक में संघ के वरिष्ठ संरक्षकगण  कमलजीत ओबेराय, मोती गोयल, महेंद्र सिंह लाम्बा, विष्णु प्रताप सिंह, दाऊद खान जाहिद खान, विवेक पांडे और गिरिजेश गुप्ता ने संगठन को मार्गदर्शन प्रदान किया।

अन्य प्रमुख सदस्यों में शामिल रहे:
संतोष साहू, शैलेश सिंह, अनिल चैनाणी, शंकर चैनानी, संजय दुबे, उमा मंत्री, अनिल यादव, रिंकू शर्मा, प्रमोद यादव, नरेंद्र देशलहरे, गजेंद्र साहू, आनंद राजपूत, प्रमोद सारडा, केश कुमार भिखम, विनायक महावीर टाटेड, साकेत साहू, रवि साहू, विष्णु देव सिंह, प्रमोद चौधरी, चंद्रेश नाहटा, रवि जायसवाल, मनोज सिन्हा, खेदू साहू, रेवत साहू सहित जिले भर से ठेकेदारों की उपस्थिति रही।

बैठक में यह भी प्रस्ताव पारित किया गया कि संघ के लिए एक स्थायी कार्यालय हेतु भूमि चयन की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी, जिससे संगठनात्मक कार्यों में और अधिक पारदर्शिता और सुचारुता लाई जा सके।

संगठन की मजबूती के लिए प्रतिबद्ध:
नवगठित टीम ने विश्वास दिलाया कि वे ठेकेदारों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। संगठनात्मक एकजुटता और पारदर्शिता को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि संघ अधिक प्रभावशाली तरीके से कार्य कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!