Skip to main content

प्रदेश रूचि

आधी रात में दुकान ध्वस्त करने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर उठे सवाल, तहसीलदार के फैसले के बाद निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगडौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्तावजगतरा में बनेगी नई कृषि उपज मंडी, कलेक्टर ने स्थल निरीक्षण कर यातायात, पार्किंग और सुगम आवागमन के दिए अहम निर्देश

कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए बोले भाजपा जिलाध्यक्ष..वर्षो की लंबी यात्रा के बाद भाजपा विश्व का नं.01 पार्टी….और यहां बूथ अध्यक्ष बन सकता है पीएम…

डौंडीलोहारा । डौंडीलोहारा के पुराना जनपद भवन में भाजपा के स्थापना दिवस पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा के जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र जायसवाल, विधानसभा प्रभारी पखवाड़ा कार्यक्रम मनीष झा, भुनेश्वरी ठाकुर, टीनेश्वर बघेल सहित भाजपा मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा और अन्य प्रमुखों ने अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान जिला अध्यक्ष  देशमुख ने कहा कि वर्षों की लम्बी यात्रा के बाद आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की नम्बर वन पार्टी बन पाई है। आज देशभर में भाजपा के 12 करोड़ सदस्य, लगभग 350 सांसद, 01 हजार से अधिक विधायक हैं। बीस से अधिक राज्यों में भाजपा और गठबंधन की सरकार इस बात का प्रमाण है कि हमारे कार्यकर्ता कितने कर्मयोगी हैं। हम परिवार के रूप में काम करते हैं, हमारे यहां कोई नेता राजनीतिक कोख से पैदा नहीं लेता। यही एक ऐसी पार्टी है जहां बूथ अध्यक्ष भी एक दिन देश का प्रधानमंत्री बन सकता है।

 

भाजपा मंडल अध्यक्ष कुसुम शर्मा ने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र सिर्फ सत्ता प्राप्ति नहीं बल्कि सत्ता के माध्यम से व्यवस्था में परिवर्तन करना है। वर्ष 2014 के बाद नरेन्द्र मोदी की सरकार ने देशवासियों का मान बढ़ाते हुए विकास की जो लम्बी रेखा खीची है वह अकल्पनीय है। प्रभारी मनीष झा ने भारतीय जनसंघ पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमने राष्ट्रहित के लिए अपनी पार्टी की कुर्बानी देकर राष्ट्र को सर्वोपरि मान कर भारतीय जनसंघ का विलय भारतीय जनता पार्टी में किया। जिसका मूल मंत्र राष्ट्रवाद है और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं में राष्ट्रभक्ति समाहित है।

संगोष्ठी में भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र जायसवाल, विधान सभा प्रभारी पखवाड़ा कार्यक्रम मनीष झा, भुवनेश्वरी ठाकुर, टिनेश्वर बघेल, हरीश कटझरे, भाजपा मंडल अध्यक्ष डौडी लोहारा कुसुम शर्मा ,नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम, महामंत्री संदीप लोढा, सोमेन्द्र देशमुख, दुष्यंत गिरी, प्रकाश, धर्मेंद्र निषाद, भानू देवदास, कोशल अजनबी, हीरेंद्र गायकवाड़, शोभा राजपूत नगर पंचायत उपाध्यक्ष नेहा उपाध्याय, मोहन निषाद, हेमलाल देशलहरा, रोहनी पिश्दा, राजेश्वरी डोमेन राजपूत, कौशल शर्मा रवि जैन, नरेंद्र लुकड, सूरजभान साहू, देव प्रसाद साहू,सुभद्रा ताडेकर, हिम्मत देशमुख, ममता यादव, सूर्यकला ठाकुर, रेवती कोलहारे, दसोदा भूआर्य, रहिमत कोसमा, लता गुप्ता, पलाश गुप्ता, पीमन देशमुख पूर्णिमा ठाकुर , बीरसिह कोसमा, महावीर तातेड , धीरेंद्र टाक, राजू भंसाली, रेमन अटल धीरज जैन, दिलीप बाफना, संदीप भंसाली तुकाराम साहू, हेमलाल लाल सिन्हा शिव मनोज भंडारी फिरोज तिगाला भुआर्य, हेमंत कुमार साहू आरती सचेती, प्रणव साहू, सुरेश देवांगन सहित भाजपा के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!