प्रदेश रूचि


नर्मदा धाम में हुआ इस मंडल के सक्रिय कार्यकर्ताओं का सम्मेलन..सम्मेलन में जिलाध्यक्ष बोले…भाजपा का उदय ही राष्ट्रवाद के लिए हुआ है

देवरीबंगला- भाजपा मण्डल देवरी व सुरेगांव के संयुक्त तत्वाधान में बुधवार को सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा समर्थित सरपंच, जनपद सदस्य व जिला पंचायत सदस्यों का सम्मान किया गया। सम्मेलन में मोदी सरकार के 11 वर्ष, केन्द्र की योजनाओं, छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के साथ ही भाजपा के इतिहास के विषय पर वक्ताओं ने उद्बोधन दिया।


मुख्यवक्ता जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने भाजपा के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा एक राष्ट्रवादी राजनैतिक दल है जो भारत एक सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ 6 अप्रैल 1980 को नई दिल्ली के कोटला मैदान में आयोजित एक कार्यकर्ता अधिवेशन में किया गया जिसके प्रथम अध्यक्ष श्री अटल बिहारी वाजपेयी निर्वाचित हुए। अपनी स्थापना के साथ ही भाजपा ने अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं लोकहित के विषयों पर मुखर रहते हुए भारतीय लोकतंत्र में अपनी सशक्त भागीदारी दर्ज की तथा भारतीय राजनीति को नए आयाम दिए। कांग्रेस की एकाधिकार वाली एक दलीय लोकतांत्रिक व्यवस्था के रूप में जानी जाने वाली भारतीय राजनीति को भाजपा ने दो ध्रुवीय बनाकर एक गठबंधन युग का सुत्रपात में अग्रणि भुमिका निभाई। देश में विकास आधारित राजनीति की नींव भी भाजपा ने विभिन्न राज्यों में सत्ता में आने के बाद तथा पुरे देश में भाजपा नीत राजग शासन के दौरान रखी। आज तीन दशक बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसी एक पार्टी को देश की जनता ने पूर्ण बहुमत दिया है तथा केन्द्र राजग सरकार विद्यमान है। श्री देशमुख ने केन्द्र सरकार के इन 11 वर्षों में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों व देश में केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के विषय में भी बताया।

जिला उपाध्यक्ष किशोरी साहू ने राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के विषय में अपना उद्बोधन दिया। उन्होने कहा कि अब हमारी जिम्मेदारी है कि केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार एवं उसके सही से क्रियान्यवयन हो इसकी निगरानी हमें करनी होगी तथा योजनाओं के बारे में लागों बताना होगा तथा इसका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए कार्य करना होगा।


केन्द्र सरकार की योजनाओं के विषय में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिषेक शुक्ला ने बताते हुए कहा कि केन्द्र सरकार किसानों, महिलाओं व युवाओं के लिए महत्वपूर्ण योजना संचालित कर रही है। वर्तमान में हर गरीब को पक्का घर, गांव-गांव में नल-जल योजना सहित पुरे प्रदेश में पक्की सड़क जाल बिछा रही है। केन्द्र सरकार की मदद से अब राज्य नक्सवाद से मुक्त होने जा रही है। आने वाले समय में उन स्थानों में भी विकास की गंगा बहेगी तथा हमारा राज्य समृद्ध राज्य बनने को अग्रसर है।


कार्यक्रम को पूर्व मण्डल अध्यक्ष टिनेश्वर बघेल, मण्डल अध्यक्ष विवेक वैष्णव, सुरेश साहू ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर आईटी प्रदेश सदस्य हरिश कटझरे, जिला पंचायत सदस्य प्रभा नायक डिसोक जांगड़े, पोषण बनपेला, जनपद अध्यक्ष कांति सोनबरसा, उत्तम साहू, रामप्रसाद साहू, रामलाल नायक, सुरेश केसरवानी, निरंजन साहू, जनपद सदस्य टुमन साहू, अनुपी भुआर्य, राधेश्याम देवांगन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!