प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

भाजपा राज में खनन, रेत, कोल माफिया बेलगाम… कोयले की काली कमाई के लिये भाजपाईयों में गोली बारी… सुशील आनंद

 

रायपुर/ भाजपा के राज में खनन, रेत, कोल माफिया बेलगाम हो गये है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कोयले के कारोबार करने में वर्चस्व के लिये कोरबा जिले में भाजपा के मंडल अध्यक्ष रोशन ठाकुर ने एक ट्रांसपोर्टर की गोली मारकर हत्या कर दिया। बताते है कि कोयला के कारोबार में वसूली का यह झगड़ा महिनों से चल रहा था। सत्ता के संरक्षण से दोनो पक्ष एक दूसरे को धमका रहे थे, घंटो गोलीबारी, खूनी संघर्ष के बाद प्रभावशाली भाजपा नेता ने दूसरे की हत्या कर दिया है। यही है विष्णु का सुशासन, जहां पर सरेआम अवैध धंधे के लिये हत्या हो रही है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कोल, खनिज और परिवहन विभाग मुख्यमंत्री के अधीन है। मुख्यमंत्री के विभाग में भर्राशाही हो रही है। भाजपाई सरेआम ट्रांसपोर्टरों से 50 रू. टन वसूली की डिमांड कर रहे जो नहीं दे रहा उनको धमकाया जाता है। प्रशासन से प्रताड़ित करवाया जाता है या फिर गोली मारकर हत्या कर दिया जाता है। पूरे प्रदेश एक भी ऐसी कोयला खदान नहीं है जहां पर बिना वसूली के कोई ट्रक कोयला नहीं ले जा सकती है। सरकार पिटपास के साथ सत्ता के संरक्षण में अवैध उगाही केन्द्रों से भी परमिशन लेने की अनिर्वायता हो गयी है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि इसके पहले भी रायगढ़ के उड़ीसा बार्डर पर भी कोयले एवं खनन के झगड़े के कारण ढाई से तीन घंटे तक दो पक्षों के बीच गोली बारी चली थी। उसके जो मुख्य आरोपी था उसे प्रदेश के वित्त मंत्री का संरक्षण मिला हुआ था। उसकी फोटो वित्त मंत्री के साथ सामने आई थी। रेत माफिया का मकडजाल पूरे प्रदेश में फैल चुका है। भाजपाई सत्ताधीशों के संरक्षण के रेत के अवैध उत्खनन के लिये खूनी संघर्ष तो राज्य में आम हो चुका है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के साथ ही प्रदेश में जंगल राज आ गया है। अपराधी बेखौफ हो गए हैं। पूरे प्रदेश में अवैध माइनिंग का कारोबार भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के संरक्षण में फल-फूल रहा है। खनन माफिया भारतीय जनता पार्टी के सरकार में इतने बेफिक्र हो गए हैं की खुलेआम माइनिंग अधिकारियों कर्मचारीयों की पिटाई कर रहे हैं। गरियाबंद में खनिज इंस्पेक्टर सहित अनेकों कर्मचारीयों की पिटाई, रायपुर जिले के आरंग के पास समोदा के हरदीडीह रेत घाट में खनिज विभाग के 16 अधिकारी, कर्मचारियों को अवैध खनन माफिया के लोगों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। आरोप है कि उसके बाद खनिज विभाग के कर्मचारियों के द्वारा सील की गई मशीन खुलवाई गई और कार्यवाही का पत्रक भी फाड़ दिया। कार्यवाही के नाम पर प्रशासन लीपा-पोती हुआ। बस्तर से लेकर सरगुजा के बलरामपुर तक कोरबा, रायगढ़ में भाजपा सरकार के संरक्षण में खनन माफिया सक्रिय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!