प्रदेश रूचि

नवनिर्वाचित नपाध्यक्ष से मिले खिलाड़ी.. ऐतिहासिक जीत पर दिए बधाई, नपाध्यक्ष के सामने रखे ये समस्या..तो नपाध्यक्ष ने भी खिलाड़ियों को किए आश्वस्त और बोले…बालोद नगर पालिका का उपाध्यक्ष कौन, क्या सामान्य को दी जा सकती है कमान, PIC में किसे मिलेगी जगहशपथ से पहले बालोद के इस युवा पार्षद ने सक्रियता….वार्ड में पानी की समस्या आते ही पालिका की टीम के साथ जुटे व्यवस्था सुधारने में…छग में भ्रष्टाचार पर कसेगा शिकंजा, आम जनता को सरकारी योजनाओं का सुगमता से मिलेगा लाभ….सुशासन को सुदृढ़ करने के लिए सीईजीआईएस और टीआरआई के साथ हुआ एमओयूबालोद के इस गांव के पास 33 केवी बिजली तार टूटने से खेतो में रखे पराली जलकर हुआ राख..तो ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लगाए ये आरोप


बालोद जिले में चली भगवा की आंधी..जिले 8 में से 7 निकायों में भाजपा का कब्जा..कांग्रेस का सूपड़ा साफ

बालोद।बालोद जिले के नगरीय निकाय चुनाव में काग्रेस का सुपड़ा साफ हो गया है। बालोद जिले के 2 नगर पालिका 5 नगर पंचायतों में भाजपा का कब्ज़ा जमाया है।वही एक में निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत हासिल किया है।

इस बार भगवा आंधी में ढह गई काग्रेस

बालोद नगर पालिका सीट पर 10 साल बाद भाजपा ने कब्जा जमाया है। ये नगर पालिका सीट कांग्रेस के एक मजबूत किले के तौर पर थी, जो इस बार भगवा आंधी में ढह गई. कार्यकर्ता अपनी जीत का जश्न मना रही है।यहां लगातार कांग्रेस जीत रही थी बालोद सीट पर बीजेपी की ये जीत कई मायनों में खास है। जीत के बाद बीजेपी के प्रत्याशी और कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। भाजपा के प्रतिभा चौधरी बालोद नगर पालिका के अध्यक्ष बने हैं। नगर पालिका में 10 साल बाद भाजपा ने कब्जा जमाया है।बालोद नगर पालिका में 20 वार्ड है जिसमें 10 में भाजपा और 8 में काग्रेस और 2 वार्ड में निर्दलीय ने जीत हासिल किया है।

बालोद जिले के दो नगर पालिका और 5 नगर पंचायतों में में भाजापा अध्यक्ष प्रत्याशी और एक मे निर्दलीय प्रत्याशी की जीत हुई है। बालोद नगर पालिका में भाजपा अध्यक्ष प्रत्याशी प्रतिभा चौधरी की बड़ी जीत हुई है। वहीं दल्लीराजहरा नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी तोरण साहू ने जीत हासिल की है। गुरुर नगर पंचायत से भाजपा से अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी प्रदीप साहू ने जीत का परचम लहराया है। वहीं गुंडरदेही से भाजपा के ही प्रमोद जैन ने अध्यक्ष पद पर कब्ज़ा कर लिया है। जबकि डौंडीलोहारा से भाजपा प्रत्याशी लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम ने जीत दर्ज की है। चिखलाकसा से कुंती देवांगन, डौंडी से मोहतींन चोरका ने जीत हासिल की है। वहीं अर्जुन्दा से निर्दलीय प्रणेश जैन ने जीत का परचम लहराया है।

नगर पालिका परिषद बालोद के विजयी पार्षद

वार्ड क्रमांक 01 – पुष्पा ईश्वर साहू निर्दलीय
वार्ड क्रमांक 2 कमलेश सोनी बीजेपी
वार्ड क्रमांक 3 किरण चंद्र हस साहू कांग्रेस
वार्ड क्रमांक 4 प्रीतम यादव बीजेपी
वार्ड क्रमांक 5 क्रांति तरुण साहू निर्दलीय
वार्ड क्रमांक 6 सतीश यादव कांग्रेस
वार्ड क्रमांक 7 सुनील मारेकर कांग्रेस
वार्ड क्रमांक 8 रीता सोनी कांग्रेस
वार्ड क्रमांक 9 निर्देश पटेल कांग्रेस
वार्ड क्रमांक 10 दीपक जैन बीजेपी
वार्ड क्रमांक 11 राजू पटेल बीजेपी
वार्ड क्रमांक 12 सुमित शर्मा कांग्रेस
वार्ड क्रमांक 13 सुनीता मनहर बीजेपी
वार्ड क्रमांक 14 आशा पटेल बीजेपी
वार्ड क्रमांक 15 गोकुल ठाकुर बीजेपी
वार्ड क्रमांक 16 विनोद बंटी शर्मा कांग्रेस
वार्ड क्रमांक 17 गोमती बाई बीजेपी
वार्ड क्रमांक 18 गिरजेश गुप्ता बीजेपी
वार्ड क्रमांक 19 श्यामा यादव बीजेपी
वार्ड क्रमांक 20 कमिशुद्दीन कल्लू भैया कांग्रेस

 

दल्लीराजहरा नगर पालिका परिषद परिणाम 

1=भाजपा
2=भाजपा
3=भाजपा
4=भाजपा
5=कांग्रेस
6=कांग्रेस
7=भाजपा
8=कांग्रेस
9=निर्दलीय
10=भाजपा
11=भाजपा
12=भाजपा
13=कांग्रेस
14=कांग्रेस
15=भाजपा
16=कांग्रेस
17=भाजपा
18=भाजपा
19=निर्दलीय
20=कांग्रेस
21=भाजपा
22=भाजपा
23=निर्दलीय
24=भाजपा
25=भाजपा
26=निर्दलीय
27=कांग्रेस,,,,
(भाजपा=15
कांग्रेस=08
निर्दलीय=04)
दल्लीराजहरा नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी तोरण साहू ने 3554 वोटो से जीत हासिल की…..
भाजपा वोट=11492
कांग्रेस वोट=7938
संयुक्त पार्टी वोट=3240

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!