प्रदेश रूचि

इंडियन नेवी (आईएनएस)की टीम क्यों पहुंची मॉरीशस के पोर्ट लुईस…पढ़े पूरी खबर

 

 

आईएनएस सर्वेक्षक संयुक्त जलीय सर्वेक्षण करने के लिए 26 दिसंबर 2024 को पोर्ट लुइस, मॉरीशस पहुंचा। जहाज के पहुंचने पर  अनुराग श्रीवास्तव, मॉरीशस में भारत के उच्चायुक्त, कैप्टन सीजी बिनूप, मॉरीशस नेशनल कोस्टगार्ड के कमांडेंट और अन्य सैन्य एवं नागरिक गणमान्य व्यक्तियों ने उसकी अगवानी की। मॉरीशस के जलीय सर्वेक्षण यूनिट के साथ एक प्रारंभिक सर्वेक्षण समन्वय बैठक आयोजित की गई।

आईएनएस सर्वेक्षक तकनीकी ज्ञान आदान-प्रदान, पेशेवर बातचीत और जलीय सर्वेक्षण पर प्रशिक्षण सत्रों के माध्यम से मॉरीशस के अधिकारियों के साथ संलग्न होगा। यह महत्वपूर्ण सर्वेक्षण मॉरीशस को समुद्री अवसंरचना, संसाधन प्रबंधन एवं तटीय विकास योजना विकसित करने में सक्षम बनाएगा। वर्तमान यात्रा भारत और मॉरीशस के बीच मजबूत समुद्री साझेदारी पर प्रकाश डालती है, जो क्षेत्रीय विकास के लिए साझा प्रतिबद्धता एवं भारत सरकार के सागर (क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास) के दृष्टिकोण के अनुरूप गहरे द्विपक्षीय सहयोग को दर्शाती है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pic(2)(2)PBM9.jpg

 

 
https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pic(3)(1)CIIH.jpg

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!