प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

फटाका दुकानो से निकले कचरे की सफाई कराना भूल गई पालिका मैदान में बिखरा पड़ा है कचरे का ढेर

बालोद।दीपावली के लिए जिला मुख्यालय के सरदार पटेल मैदान पर पटाखा बाजार लगाया था। लोगों ने खूब पटाखे खरीदे। 5 दिन का पर्व खत्म भी हो गया लेकिन सरदार पटेल मैदान पर नगरपालिका सफाई करना भूल गई। मंगलवार को मैदान में दिनभर पटाखों की पैकिंग वाली पन्नियां व कचरा बिखरा रहा। सफाई नदारद थी। हवा में पन्नियां उड़ रही थी।बता दे कि इस वर्ष स्थानीय शासन प्रशासन ने सरदार पटेल मैदान में पटाखे दुकान लगाए जाने की अनुमति दी थी, परंतु दुकान हटाए जाने के बाद स्वच्छता का ध्यान नहीं रखा गया। दीप पर्व के अवसर पर खैल मैदान पटाखा दुकानें लगाई गई थी। दीपावली त्योहार के बाद खेल मैदान में कूड़े का ढेर लगा हुआ है। इसकी सफाई की ओर किसी का ध्यान नहीं है।

 

जागरूक नागरिकों व खेलप्रेमियों का कहना है कि मैदान की तत्काल सफाई होनी चाहिए। पटाखा बेचने के बाद अपना कूड़ा-करकट उठाने किसी ने भी प्रयास नहीं किया। इसी का नतीजा है कि खेल मैदान में बड़ी तादाद में पालीथिन व काटूंन के टुकड़ों का ढेर लगा है।सरदार पटेल मैदान पर पटाखा दुकानें लगने से नगर पालिका को लाखों का राजस्व मिलता है। बावजूद इसके नपा द्वारा सफाई व्यवस्था को लेकर कोई कदम नहीं उठाया गया। जबकि देव उठनी पर भी सरदार पटेल मैदान में पटाखा दुकानें लगेगी। देव उठनी के पहले सफाई नहीं कराई गई तो मैदान में पन्नियों का ढेर लग जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!