प्रदेश रूचि

तांदुला कॉम्प्लेक्स मॉडल प्रदर्शनी का शुभारंभ: जिले की सिंचाई परियोजनाओं और जल प्रबंधन व्यवस्था का मिलेगा सजीव अनुभवशिक्षामंत्री से मिले शालेय शिक्षक संघ के पदाधिकारी, गर्मी के बीच स्कूल खोलने के फैसले पर पुनर्विचार की मांगमोदी सरकार के 12 वर्ष विकास, विश्वास और जनकल्याण का स्वर्णिम काल : सांसद संतोष पाण्डेयनिर्विरोध जिलाध्यक्ष चुने गए संजोग टावरी, संगठन को मजबूत बनाने और समाज के जीवनस्तर में सुधार का लिया संकल्पबालोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर्राज्यीय डीजल चोर गिरोह का भंडाफोड़, 5.51 लाख की संपत्ति जब्त,दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार; ट्रकों से डीजल चोरी कर भिलाई में बेचते थे आरोपी

विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में शामिल हुए विधायक संगीता सिन्हा व भाजपा जिला अध्यक्ष पवन साहू

 

बालोद। बालोद विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में कार्यक्रम ग्राम नेवारीकला में संपन्न हुआ। जिसमें शामिल हुए भाजपा जिला अध्यक्ष पवन साहू व विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा , सरपंच श्रीमती तुमरेकी एवं प्रेम साहू अध्यक्ष ग्रामीण मंडल बालोद, दानेश्वर मिश्रा ग्रामीण मंडल महामंत्री बालोद संजय शानू साहू जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा बालोद एवं वरिष्ठ नेता पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश नाहर उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में ग्रामीण जन सहित बालोद ब्लाक के आठ संकुल शाला के सभी शिक्षक एवं नव प्रवेशी बच्चे शामिल हुए। जहां उद्बोधन करते हुए जिला अध्यक्ष जी ने सभी बच्चों का स्वागत अभिनंदन किया एवं सभी का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि स्कूल स्कूल नहीं है संस्कारों का मंदिर है जहां बच्चों की ज्ञान के साथ-साथ विज्ञान उनकी कला उनकी जिज्ञासा एवं सामाजिक राजनीतिक और आर्थिक उत्थान की दिशा के लिए तैयार किया जाता है जहां उच्च गुणवत्ता वाले शिक्षक इनको शिक्षा देते हैं। सभी बच्चों को स्कूली गणेश एवं पुस्तक देकर के मुंह मीठा करा करके सभी काअभिनंदन किया।इस अवसर ब्लाक के शिक्षा अधिकारी उप शिक्षा अधिकारी सहित समस्त शाला परिवार के शिक्षक शिक्षिका पंचायत के सरपंच उप सरपंच सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे। अंत में न्योता भोजन कर सभी ने स्कूल परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण के प्रति पेड़ों के संरक्षण का संकल्प लेकर कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!