प्रदेश रूचि

तांदुला कॉम्प्लेक्स मॉडल प्रदर्शनी का शुभारंभ: जिले की सिंचाई परियोजनाओं और जल प्रबंधन व्यवस्था का मिलेगा सजीव अनुभवशिक्षामंत्री से मिले शालेय शिक्षक संघ के पदाधिकारी, गर्मी के बीच स्कूल खोलने के फैसले पर पुनर्विचार की मांगमोदी सरकार के 12 वर्ष विकास, विश्वास और जनकल्याण का स्वर्णिम काल : सांसद संतोष पाण्डेयनिर्विरोध जिलाध्यक्ष चुने गए संजोग टावरी, संगठन को मजबूत बनाने और समाज के जीवनस्तर में सुधार का लिया संकल्पबालोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर्राज्यीय डीजल चोर गिरोह का भंडाफोड़, 5.51 लाख की संपत्ति जब्त,दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार; ट्रकों से डीजल चोरी कर भिलाई में बेचते थे आरोपी

बालोद जिले में फिर छात्रों के भविष्य से हुआ खिलवाड़…exam मे शामिल बच्चो को किया absent.. मार्कशीट में गड़बड़ी… छात्रों ने दी आंदोलन की चेतावनी

बालोद।बालोद जिले के समस्त शासकीय महावि‌द्यालय के छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ पर संज्ञान लेने, केमिस्ट्री फिजिक्स और मैथ्स विषयों का निष्पक्ष तरीके से पुनः मूल्यांकन करने एवं इस प्रकार की लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जांच कर दोषियों पर उचित कार्यवाही करने की मांग को लेकर महाविद्यालय के सैकडो छात्र छात्राएं मंगलवार को क्लेक्ट्रोरेट पहुंचकर जन चौपाल में मुख्यमंत्री व उच्च शिक्षा मंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए विद्यार्थियों द्वारा दिए गए समस्याओं का निराकरण 5 दिन के अंतर्गत नहीं करते हैं तो समस्त बालोद जिले की शासकीय महाविद्यालय के बीएससी के सैकड़ो छात्र-छात्राओं द्वारा छठवें दिन में आपातकालीन कलेक्टर घेराव करने की चेतावनी दिया है। ज्ञापन में बताया गया की हाल ही में हेमचंद यादव महाविद्यालय दुर्ग के द्वारा बीएससी के छात्रों का 14 जून को परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिससे समस्त बालोद जिले के शासकीय कॉलेज के विद्यार्थी असंतुष्ट है ।पूरे हेमचंद यूनिवर्सिटी महावि‌द्यालय में बी ए और बीएससी के 40872 परीक्षार्थियों में से सिर्फ 16194 बस पास होना बेहद चिंतन का विषय है।जिसमें बीएससी में 12541 विद्यार्थी शामिल हुए, जिसमें विद्यार्थी बड़े मुश्किल से ग्रेस से 5161 वि‌द्यार्थी पास हुए, पूरक 1744 और 5636 विद्यार्थी जिनके परिणाम 00 देकर फेल कर दिया गया है।
महाविद्यालय के मुख्य एक विषयों, केमिस्ट्री को मिलाकर 7380 से अधिक विद्यार्थी को 00 मिला है। 921 छात्रों के रिजल्ट रोके। कुछ ऐसे विद्यार्थी भी हैं जिन्होंने परीक्षा में शामिल होने के बावजूद भी उनको अनुपस्थित घोषित कर दिया गया है। कॉलेज में कई विषय के टीचर नहीं है जिससे पढ़ाई में दिक्कत होती अतः टीचर की व्यवस्था की जाए।महावि‌द्यालय प्रैक्टिकल सामग्री की भी अवश्यकता पूरी की जाए।महाविद्यायलय में प्रवेश फिस मे प्रति वर्ष वृद्धि की जाति है निश्चित रूप से तय किया जाए। छात्र-छात्राओं अपनी भविष्य को लेकर बहुत चिंतित है और इस परिणाम से असंतुष्ट है एवं केमिस्ट्री फिजिक्स और मैथ्स विषयों का निष्पक्ष तरीके से पुनः मूल्यांकन करने एवं इस प्रकार की लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जांच कर दोषियों पर उचित कार्यवाही की जाए, ताकि किसी भी छात्र-छात्राओं की भविष्य के साथ इस तरह का खिलवाड़ ना हो । इस दौरान शास. घनश्याम सिंह गुप्त महाविद्यालय बालोद, शास महाविद्यालय बेलोदी, शास. कंगना मांझी महावि‌द्यालय डौंडी,शासकीय महाविद्यालय अर्जुदा ,शासकीय शहिद कौशल यादव महावि‌द्यालय गुंडरदेही ,शासकीय एकलव्य महावि‌द्यालय डोंडीलोहारा ।सरकारी नेमीचंद जैन महाविद्यालय दल्लीराजहरा,भक्त माता कर्मा शासकीय कन्या महावि‌द्यालय गुंडरदेही के छात्र छात्राएं शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!