प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

बालोद जिले में रामनवमी को लेकर तैयारी जोरों पर…हिंदू संगठनों द्वारा यहां पर होंगे अलग अलग आयोजन

बालोद।17 अप्रैल को रामनवमी का उत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा। अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली रामनवमी पड़ रही है।इसलिए राम जन्मोत्सव शोभायात्रा धूमधाम से मनाने की तैयारी युद्ध स्तर पर की जा रही है।17 अप्रैल को होने वाले रामनवमी का आयोजन इस बार भगवामय होगा। क्योंकि इस बार अभी से ही हिंदू धर्म सेना की तैयारी जोरों पर है। शहर में भगवा झंडा और तोरण पताके लगाया जाएगा
हिन्दू धर्म सेना के सदस्य अजय यादव ने बताया कि मां शीतला धाम गंगासागर से शाम 6 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी।इस बार अयोध्या में स्थापित रामलाला की मूर्ति तैयार की जा रही है। पिछले कई वर्षो से हिन्दू धर्म सेना के द्वारा रामनवमीं पर शोभायात्रा निकाली जा रही है। इस बार भी झांकी के साथ धुमाल व डीजे रहेगा। हिन्दू धर्म सेना के प्रमुख धीरज चोपड़ा ने बताया कि प्रभु श्री रामजन्मोत्सव से एक दिन पहले 16 अप्रैल की शाम को शहर में बाइक रैली निकाली जाएगी। इसके दूसरे दिन भव्य आयोजन होगा।

दल्लीराजहरा में 18 अप्रैल को निकाली जाएगी शोभायात्रा

वही जिले के दल्लीराजहरा में रामनवमी के अवसर पर 18 अप्रैल को विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी।शोभायात्रा दल्लीराजहरा के घोड़ा मंदिर से दोपहर 3 बजे से प्रारभ होगा।शोभायात्रा में प्रमुख रूप से शिव पार्वती विवाह, अघोरी तांडव एवं श्रीराम की झांकी आकर्षण का केंद्र रहेगा।।इसके अलावा शोभायात्रा में राम, लक्ष्मण व सीता मैय्या की झांकी निकाली जाएगी। वहीं शहर के अखाड़ा टीम के पहलवानों ने आग के गोले व अन्य करतब दिखाते दिखाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!