Skip to main content

प्रदेश रूचि

छत्तीसगढ़ की दो बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दमआधी रात में दुकान ध्वस्त करने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर उठे सवाल, तहसीलदार के फैसले के बाद निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगडौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव

आत्मानंद स्कूल के सामने खुला बिजली का तार… हादसों को दे रहा आमंत्रण..बावजूद इसके बिजली विभाग कर रही अनदेखी

बालोद।बालोद जिला मुख्यालय के आमापारा स्थित स्वामी आत्मानद स्कूल के मेन गेट के पास विधुत पोल पर जमीन से तीन फीट दूरी पर बिजली के तार झूल रहे है। जिस कारण स्कूली बच्चों के सामने हादसे का खतरा बना हुआ है। अभिभावक इसी तार के बगल में खड़े होकर बच्चो का इंतजार करते है। स्वामी आत्मानंद स्कूल के मेन गेट के बाई ओर बिजली का पोल लगी हुई है जिसमे जमीन से तीन फीट की दूरी पर विधुत तार लटक रही है।

उक्त मेन गेट से स्कूली बच्चों का आना जाना लगा रहता है। जिस पर दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।लेकिन अब तक आत्मानंद स्कूल के प्रबंधन द्वारा उक्त पोल पर लटक रही विधुत तार को व्यवस्थित करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है।ऐसा लगता है की प्रबंधन को किसी हादसे का इंतजार है। अभिभावको ने बताया कि स्कूल के मेन गेट के बाई ओर विधुत पोल पर बिजली के तार इतने नीचे झूल रहे है कि कोई स्कूली बच्चा यदि हाथ भी ऊंचा कर दे तो उसका हाथ बिजली के तार से टच हो जाए। ऐसे में स्कूली बच्चों के साथ कोई अनहोनी हो सकती है। इसके बाद भी स्कूल के प्रबंधन इस दिशा में कोई ध्यान नहीं दे रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!