Skip to main content

प्रदेश रूचि

आज समूचे देश में शिवरात्रि की धूम…मंदिरों में सुबह से बजने लगे घड़ियाल… ईधर शिवरात्रि से पूर्वरात्रि में युवाओं ने निकाली भगवान भोलेनाथ की शोभायात्रा

बालोद, महाशिवरात्रि पर शुक्रवार को शिवालयों में अलसुबह घंटे-घडिय़ाल बजेंगे। पंचाक्षकी मंत्र ऊं नम: शिवाय गूंजेंगे। मंदिर समितियों ने शिवालयों को आकर्षक रूप से सजाया है। जिला मुख्यालय के गजपारा में स्थित जलेश्वर महादेव में महाशिवरात्रि पर समिति द्वारा पूजा अर्चना की जाएगी। इस दौरान दसोदी तलाब परिसर को तोरण पताके से आकर्षक रूप से सजाया जा रहा है
जलेश्वर महादेव के विशाल शिव लिंग को गेंदे से सजाया गया है। वही जलेश्वर महादेव जलेश्वर महादेव से आशीर्वाद लेने दूर दराज से सैकड़ो भक्त पहुचते हैं। बताया जाता है कि महाशिवरात्रि के दिन जो श्रद्धालु सच्चे मन से भगवान शिव की आराधना करते हैं उनकी मनोकामना पूरी होती है।इस अवसर पर शिव मंदिरों को रंग-रोगन व आकर्षक विद्युत लाइटों से सजाया गया है। इस दौरान जगह-जगह धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। वहीं मन्दिरों में भीड़ को देखते हुए पुलिस सुरक्षा के भी इंतजाम किए गए हैं। जिला मुख्यालय के जलेश्वर व कपिलेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहने की बात कही जा रही है, तो भोला पठार, कमरौद स्थित शिव हनुमान मंदिर में भी वृहद अयोजन किए जाएंगे।

 

वही शिवरात्रि की पूर्व संध्या पर नगर के युवाओं ने भगवान भोलेनाथ की झांकी निकाली और शिव धुन पर युवा थिरकते नजर आए बालोद सदर रोड में झांकी जब गुजरी भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए लोगो की हुजूम उमड़ पड़ी


जलेश्वर महादेव में होगी विशेष पूजा अर्चना

जिले के सबसे बड़े धार्मिक स्थल के रूप में पहचान बनाने वाले नगर के ह्रदय स्थल में स्थित दशोदी तालाब जलेश्वर महादेव में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर मंदिर समिति द्वारा विशेष तैयारी की जा रही हैं, दसोदी तलाब को भगवे रंग की तोरण पताके से आकर्षक रूप से सजाया जा रहा है।वही विशाल शिवलिंग को गेंदे की फूल से सजाया जा रहा है।इस अवसर पर जलेश्वर महादेव के विशाल शिव लिंग को दूध,दही, पंचामृत और शहद से अभिषेक किया जाएगा।

बोड़की, चौरेल, भोथली में होगी विशेष पूजा

जिले के ग्राम चौरेल स्थित प्राचीन शिव मंदिर, कमरौद स्थित भू फोड़ हनुमान मंदिर, बोड़की स्थित प्राचीन शिव-हनुमान मंदिर व ग्राम भोथली स्थित बूढ़ादेव मंदिर में भी महाशिवरात्रि पर विशेष पूजा की जाएगी। महाशिवरात्रि को देखते हुए मंदिर समितियां अपनी तैयारी भी लगभग पूरी कर लिए हैं। ग्राम बोड़की स्थित शिव हनुमान मंदिर में भी विविध आयोजन किया जा रहा है। ग्राम मटिया में भी मन्त्र जाप भी किया जाएगा। शिव भक्त इस दिन भगवान शिव की आराधना बेल पत्र, धतुरा, नारियल, आगरबत्ती का अर्पण भगवान शिव को करेंगे।

कपिलेश्वर महोत्सव में होंगे विविध आयोजन

कपिलेश्वर महोत्सव समिति द्वारा नगर के ऐतिहासिक कपिलेशवर मंदिर समूह में विविध आयोजन होंगे भगवान कपिलेशवर महादेव की विशेष पूजा भी किए जाएंगे। कावरियों द्वारा रामघाट से जल लेकर भगवान कपिलेश्वर का जलाभिषेक करेंगे। नगर के कपिलेश्वर मंदिर प्रांगण विभिन्न आयोजना किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!