प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

*इस बार फलों के राजा आम कि अच्छी फसल की उम्मीद….पेड़ो में लगे बौर लोगो को कर रहा आकर्षित…लेकिन मौसम में बदलाव ने बढ़ाई चिंता*

बालोद-बालोद जिले में इस वर्ष आम की बंफर फसल होने की उम्मीद है।मौसम में धीरे धीरे बदलाव होने के साथ ही आम के पेड़ों में बौर आ गया है।बौर की मीठी सुगंध से आम के बगीचे महक उठे है।यदि मौसम ने साथ दिया तो इस बार आम का फसल बढ़िया होने के आसार है।फलों के राजा आम की फसल ने किसानों के चेहरों पर रौनक बिखेर दी है। इस साल वसंत ऋतु के आगमन के साथ ही आम के देसी व अन्य प्रजातियों के पेड़ों में मौर आ गए हैं। पेड़ों में फल के लदान और मौर को देखकर किसान इस बार अंदाजा लगा रहा है कि फसल से मोटा मुनाफा कमाया जा सकेगा।

बसंत ऋतु के आगमन के बाद ही आम के पेड़ में मौर से पूरी तरह ढंक गए हैं। पेड़ों में नजर आ रहे बौर अच्छी पैदावार का संकेत दे रहे हैं, मार्च के अंत तक लोगों को बाजार में देशी कच्चे आम मिलना शुरू हो जाएंगे। मौसम के उतार चड़ाव के कारण इस बार आम के वृक्ष में बौर आना शुरू हो गया, चूंकि वर्तमान में मौसम उतार चढ़ाव देखा जा रहा है।पिछले साल आम का पैदावार सामान्य रहने और ऊंची कीमतों के कारण फलों के राजा का लोग भरपूर स्वाद नहीं ले पाए थे। पर इस साल मौर से लदे पेड़ों को देखकर आम की अच्छी पैदावार की उम्मीद की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!