प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

अवैध रेत खनन पर माइनिंग अब भी मौन… ईधर राजस्व और पुलिस विभाग ने को संयुक्त कार्यवाही…पोंड रेत खदान से 2 हाइवा,1चैन माउंटेन किया गया जब्त

बालोद।जिले के गुरुर तहसील में बीती रात को अवैध रेत खनन पर पुलिस व तहसीलदार द्वारा कार्रवाई की गई। पोड़ रेत खदान में अवैध रूप से रेत उत्खन कर रहे 02 हाइवा, एक चैन माउंटेन मशीन को जब्त किया गया। क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन की कार्रवाई लंबे समय से चल रही थी। खनिज विभाग व राजस्व द्वारा छोटी मोटी कार्रवाई कर केवल अवैध परिवहन का प्रकरण बनाया जाता था। मगर अवैध उत्खनन करने वालों पर कार्रवाई नहीं होती थी जिसके चलते अवैध रेत उत्खनन करने वालों के हौसले बुलंद था। इसके अलावा रेत संग्रहण करने की अनुमति लेकर निर्धारित मात्रा से अधिक रेत डंप करने का खेल भी जिले में बड़े पैमाने पर चल रहा है।

जानकारी के अनुसार बुधवार की रात को पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से पोड़ रेत खदान में दबिश दी और वहां रेत उत्खनन कर रहे एक चैन माउंटेन मशीन, और 02 हाइवा को जब्त किया इधर ज्यादातर ट्रैक्टर चालक फरार हो गए। टीम के अधिकारी अब तक वाहन मालिकों का पता नहीं लगा सके हैं। सभी वाहनों के खिलाफ गौण खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।उल्लेखनीय है कि, जिले में लगातार अवैध रूप से रेत का उत्खनन और परिवहन हो रहा है. इसकी शिकायतें मिलने के बाद अब पुलिस ने कार्रवाई की है. वहीं, खनिज विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है. इसका फायदा लगातार रेत माफिया उठा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!