प्रदेश रूचि

*ब्लॉक व शहर कांग्रेस कमेटी ने पूजा अर्चना कर मनाई महात्मा गांधी की पुण्यतिथि…इस दौरान।विधायक संगीता ने कहा…*

बालोद-मंगलवार को जिला मुख्यालय मे ब्लाक व शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई। कांग्रेसजनों ने राजीव भवन में महात्मा गांधी के चित्र की पूजा अर्चना कर श्रद्धांजलि दी और उनके राष्ट्रहित में किए गए योगदान को याद किया।इस अवसर पर कांग्रेसियो ने धड़ी चौक में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया । कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी के आदर्शों को साथ लेकर चलने की बात कही। विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि गांधी जी सिद्धांत सत्य, अहिंसा, सर्वधर्म समभाव, सहिष्णुता पर आधारित है, जो आज भी प्रासंगिक है। ब्लाक काग्रेस अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने कहा कि बापू अहीसा के पुजारी थे,जिन्होंने अपना पूरा जीवन देश हित के लिए समर्पित किया था,गांधी जी का व्यतित्व प्रेरणा का स्त्रोत हैं।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक संगीता सिन्हा, ब्लाक काग्रेस अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी, शहर काग्रेस अध्यक्ष अनिल यादव, कृष्णा दुबे,धीरज उपाध्याय,रामजी भाई पटेल,नवाब तिगाला,अंचल साहू, रवि यादव,हसीना बेगम तिगाला सहित बड़ी सख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!