प्रदेश रूचि

*बघमरा में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल हुई विधायक संगीता सिन्हा..दूसरी बार जीत के लिए जनता का जताया आभार..वही खिलाड़ियों को दिए ये मूलमंत्र…*

बालोद – बालोद जिला मुख्यालय से लगे ग्राम बघमरा में आयोजित दो दिवसीय कबड्डी स्पर्धा में विधायक संगीता सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि खेल हमारे जीवन का आवश्यक अंग है तथा खेल के माध्यम से हम न केवल अपने शरीर को तंदरूस्त रख रकते हैं,बल्कि आज खेल रोजगार का एक सशक्त माध्यम बन चुका है। ऐसे में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलों पर ध्यान देना चाहिए।

इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी,विधायक प्रतिनिधि कमलेश श्रीवास्तव , सेक्टर अध्यक्ष चंद्रहास यादव,बघमरा सरपंच भरत निषाद, बलराम पटेल,थानसिंह उत्तम निर्मलकर गनपत देवांगन सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे! वही इस दौरान विधायक संगीता सिन्हा ने विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत को लेकर बघमरा में आभार रैली के माध्यम से ग्रामीणों का आभार व्यक्त किए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!