
बालोद रविवार को क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक संगीता सिन्हा ने विधानसभा चुनाव में जीत के बाद जनता का आभार व्यक्त करने के लिए रैली निकालकर पूरे नगर का भ्रमण किया। संगीता सिन्हा ने ग्राम झलमला के सुप्रसिद्ध माँ गंगा मइया मंदिर में पूजा अर्चना कर विजय रैली का शुभारंभ किया गया। पूजा अर्चना पश्चात संगीता जिला मुख्यालय के कांग्रेस भवन पहुची, जहां आयोजित आभार सभा मे संगीता ने सभी का हाथ जोड़ अभिवादन किया और अपनी जीत को कार्यकर्ताओं एवं संगठन की मेहनत और विधानसभा के जनता की जीत बताया। वही रैली में नगर वासी सहित कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल हुए। रैली में डीजे, गीत-संगीत और बाजे-गाजे की धुन पर जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेस कार्यकर्ता झूमते हुए कांग्रेस भवन जय से स्तंभ चौक, घड़ी चौक, सदर मार्ग, रामदेव चौक, मधु चौक होते हुए आभार रैली वापस कांग्रेस भवन पहुची। रैली के दौरान कार्यकर्ता अपने हाथों में पार्टी का झंडा लेकर निकले। मार्ग में विधायक संगीता सिन्हा का जगह-जगह स्वागत फूल मालाओं से किया गया। संगीता सिन्हा ने रैली के दौरान नगर के मतदाताओं का जीत में सहभागी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने के लिए अभिवादन कर आभार जताया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर पटाखे भी फोड़े। रैली समाप्ति के बाद सभी ने कांग्रेस भवन में भोजन भी किया।

जनता के हिसाब से काम करेंगी–
कांग्रेस भवन में आयोजित सभा में दूसरी बार विधायक बनी संगीता सिन्हा ने अपनी जीत के लिए कार्यकर्ताओं के संघर्ष और जनता से मिले आशीर्वाद के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार नहीं रहने के बाद भी वे 5 साल जनता के हिसाब से कार्य करेगी। सरकार नहीं होने के बाद भी जनता के आशीर्वाद और समर्थन से जिले की विकास कार्य योजना को पूरा किया जाएगा। हर कार्य जनता के अनुरूप कराएं जाएंगे।

इस दौरान पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय चंद्राकर, बालोद नपाध्यक्ष विकास चोपड़ा,
रामजी भाई पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मिथलेश नुरेटी, प्रमोद दुबे, ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी, शहर अध्यक्ष अनिल यादव, निर्देश पटेल, साजन पटेल, संदीप साहू दीपक सानू पाल, प्रशांत बोकड़े, आदित्य दुबे, योगेश पटेल, हिमांशु सोनी, अंशुल साहू, देवेंद्र साहू, कमलेश श्रीवास्तव, समस्त युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस एवं तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नगर वासी उपस्थित थे




















