प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

ग्राम खुरसुल में हनुमानजी की महाआरती में शामिल हुए जि.पं. सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर

गुंडरदेही,ग्राम खुरसुल में धर्मपरायण युवाओं के द्वारा वृक्ष के नीचे हनुमानजी की प्रतिमा रखकर प्रति मंगलवार व शनिवार को हनुमानजी की महाआरती का भक्तिमय आयोजन किया जा रहा। कल मंगलवार को उक्त हनुमान मंदिर में सर्व कल्याण की मनोकामना को लेकर हनुमानजी की विशेष पूजा-अर्चना व महाआरती की गई। जिसमें पूजा आरती कर श्रद्धालुओं ने अपनी आस्था व श्रद्धा प्रकट की। महाआरती में बालोद के जिला पंचायत सदस्य व भाजपा नेता पुष्पेंद्र चंद्राकर, साँसद प्रतिनिधि दयाराम सिन्हा शामिल होकर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि के लिए कामना की तथा ग्राम के युवाओं को धर्मानुगामी होने की प्रेरणा देकर निरंतर धर्मनिष्ठ रहने की बात कही। इस दौरान पुष्पेंद्र चंद्राकर ने कहा कि हमारे सनातन धर्मग्रँथों के अनुसार हनुमानजी के पूजन का बड़ा ही महत्व है। श्री हनुमानजी शीघ्र ही फल देने वाले व प्रसन्न होने वाले भगवान हैं। यदि कोई साधक सच्ची श्रद्धा से हनुमानजी की पूजा अर्चना करते हैं तो निसंदेह हनुमानजी साधक के जीवन को सुख समृद्धि से भर देते हैं। इस अवसर पर प्रदीप साहू, तेज प्रकाश, संयोजक नीतीश कुमार ,टामन कुमार ,सत्य प्रकाश,नागु साहू, पुरुषोत्तम कुमार , केवल कुमार, डोमन कुमार ,पिंटू कुमार, डामन पटेल,खुमान पटेल,आकाश कुमार,लेमन कुमार, युवराज कुमार, शुभम कुमार सहित अनेक हनुमान भक्त उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!