Skip to main content

प्रदेश रूचि

महाराष्ट्र पासिंग के कार में कर रहे थे गांजे की तस्करी…पुलिस चेकिंग देख कार छोड़कर भागे…कार से 1 क्विंटल से भी ज्यादा गांजे की बरामदगी

बालोद- जिले के पुरूर पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं।पुलिस का चेकिंग देख आरोपी राजा राव पठार के जंगल में कार छोडकर भाग गया हैं। पुलिस ने कार की तलाशी तो एक क्विंटल 37 किलो गांजा को बरामद किया है।जानकारी के अनुसार मंगलवार को एक मारूती स्वीष्ट कार क्रमांक MH-31-FA-7546 के चालक द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर उडिसा से महाराष्ट्र की ओ आने की मुखबिर की सूचना पर उप निरीक्षक अरुण कुमार साहू के पुलिस स्टाफ के पुलिस थाना पुरूर के सामने एन. एच. 30 मार्ग पर रवाना होकर वाहनों की चेकिंग कार्यवाही की जा रही थी बाद में मुखबीर से सूचना मिला कि राजाराव पठार के जंगल अंदर एक मारुती स्वीप्ट कार क्रमांक MH-31-FA-7546 को छोडकर भाग गया है सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर जाकर विधिवत् कार्यवाही कर वाहन की तलाशी लेने पर मारूती स्वीप्ट कार क्रमांक MH- 31-FA-7546 के पीछे सीट एवं वाहन की डिक्की में कुल 13 पैकेट मादक पदार्थ गांजा कुल वजनी 1 क्विंटल 37 किलो जिसकी कीमत 13 लाख 70 हजार और वाहन सहित कुल 20 लाख 70 हजार रूपये जप्त किया गया एवं फरार आरोपी के विरूध्द अपराध धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट का अपराध कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।उक्त प्रकरण में पुलिस थाना पुरूर प्रभारी उप निरीक्षक अरुण कुमार साहू आरक्षक लिखन साहु किशोर साहू, गुणेश यादव, छोटू सोनकर, उमाशंकर जारके, संदीप यादव, जितेन्द्र सिन्हा, डोमेन्द्र कुमार रावटे की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!