प्रदेश रूचि


छत्तीसगढ़ महतारी के प्रतिमा का हुआ अनावरण ..तो इधर पूर्व विधायक का जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने काटे केक

 
        खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के जन्मदिन बधाई संदेश

 

बालोद – बालोद नगर पालिका के द्वारा संजारी क्लब उद्यान में अध्यक्ष व पार्षद निर्देश पटेल व तुलसा मालेकर जी की निधि से छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा स्थापित किया । इस प्रतिमा का अनावरण संजारी बालोद विधानसभा के विधायक संगीता सिन्हा,, पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा, पूर्व विधायक डोमेंद्र भेड़िया, कृष्णा दुबे समेत नगरपालिका के सभी जनप्रतिनिधि व नपा सीएमओ सुनील अग्रहरी सहित अधिकारी कर्मचारी गण की उपस्थिति में हुआ, उपस्थित लोगों ने प्रतिमा का अनावरण छत्तीसगढ़ के राजगीत अरपा पैरी की धार…..गीत के साथ हुआ।

आपको बतादे 21 जून को संजारी बालोद के पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा का जन्मदिन था वही छत्तीसगढ़ महतारी के प्रतिमा अनावरण के पश्चात छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा के सामने पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा जी का जन्म दिवस केक काटकर मनाया गया।

इस प्रतिमा अनावरण के दौरान विधायक संगीता सिन्हा ने इसे पालिका की शानदार पहल बताकर पालिका के सभी जनप्रतिनिधियों का बालोद वासियों को दी बधाई देते हुए कहा कि शानदार प्रतिमा को देखकर मन प्रसन्न हो गया छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण करना एक गौरवशाली पल है,,
वहीँ नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ प्रदेश व छत्तीसगढ़ी संस्कृति के पुनरुत्थानकर्ता के रूप में जाना जाता है और उन्हीं के मार्गदर्शन में पूरे प्रदेश में प्रतिमा स्थापित की जा रही है इसी तारतम्य में हम लोगों ने भी अध्यक्ष व पार्षद निधि से छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का स्थापना किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!