प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

जिला मुख्यालय का सबसे पुराना बुढातालाब अब पर्यटकों को करेगा अपनी ओर आकर्षित…जल्द सैलानियों को किया जाएगा समर्पित

बालोद-जिला मुख्यालय के ऐतिहासिक बूढ़ा तालाब किनारे संचालित गार्डन की वीरानी अब दूर होने वाली है। नगर पालिका द्वारा गंगासागर तलाब की तर्ज पर बूढ़ातलाब के बीचों बीच नए सिरे से सौंदर्यीकरण करवा रही है।

जिसका काम युद्व स्तर पर किया जा रहा हैं। बूढ़ा तलाब गार्डन नए लुक में नजर आएगा। जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय के वार्ड 19 में स्थित बुढ़ा तालाब गार्डन को आकर्षक बनाने व संवारने के लिए 70 लाख रुपए खर्च किया जाएगा।

सौंदर्यीकरण करवाने नपाध्यक्ष विकास चोपड़ा की मांग पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के बाद नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया ने राशि स्वीकृत कर दी है। नगर पालिका द्वारा बूढ़ा तलाब के बीचो बीच गार्डन बनाया जा रहा हैं जिसमे दो कुटिया बनाई जा रही हैं। वही गार्डन में लोगों के बैठने के लिए स्टील का चेयर लगाए जाएंगे। बूढ़ा तलाब के बीचों बीच आकर्षक लाइटिंग लगाई जा रही हैं।

जिससे बूढ़ा तलाब परिसर जगमगाएगा और इसकी खूबसूरती में चार चांद लग जाएगा। बूढ़ा तालाब के किनारे में पौध और हरी भरी धास लगाई जा रही हैं। नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने कहा कि जिस तरह हमने नगर के गंगा सागर गार्डन को संवार कर नया रूप दिया है। ठीक उसी तरह अब बूढ़ातालाब के इस गार्डन का भी रूप बदला जा रहा हैं। ताकि लोग घूमने आए। यह शहर का सबसे पुराना गार्डन भी है। बगल में गंगा सागर से भी बड़ा करीब 10 एकड़ में बूढ़ा तालाब भी है। जहां आसपास हरियाली भी है। इस वादी के बीच जब लोग गार्डन में घूमने आएंगे तो उन्हें अलग ही आनंद का अहसास होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!