Skip to main content

प्रदेश रूचि

थाने में लगी आग.. 30 से अधिक वाहन जल कर खाक..दमकल वाहन से आग पर पाया गया काबू

सूरजपुर, सूरजपुर जिले के भटगांव थाना परिसर में आज भीषण आग लग गई, जहा परिसर में रखे 30 से ज्यादा दो पहिया वाहन जलकर खाक हो गए। वही एस ई सी एल की दमकल वाहन ने आग पर काबू पाया,ऐसे में कोई बड़ा हादसा होने से बच गया,लेकिन वाहन जलकर खाक हो गए।

गौरतलब है की थाना परिसर में जप्त किए गए दो पहिया वाहन रखे हुए थे,, वही पास के खेत में पराली में आग लगाने के दौरान थाना परिसर में आग लगने की संभावना जताई जा रही है,, फिलहाल पुलिस आग लगने के कारण और नुकसान हुए बाईक का विवेचना में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!