प्रदेश रूचि

किसानों से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी का निर्णय क्रांतिकारी कदम – आदित्य दुबे

बालोद-बालोद जिला युवा कांग्रेस के पूर्व महामंत्री राजीव युवा मितान झलमला के अध्यक्ष आदित्य दुबे अपने जारी बयान में कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को विधानसभा में इस साल से किसानों से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी की घोषणा कर यह साबित कर दिया कि वह किसानों के सच्चे हितैषी हैं। मुख्यमंत्री द्वारा किसानों को बड़ी सौगात देने का स्वागत करते हुये इसे बड़ी सौगात बताया है।
आदित्य ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व उनके पूरे केबिनेट मंत्री हमारी संजारी बालोद की विधायक संगीता सिन्हा सहित प्रदेश की बागडोर संभालने के बाद से ही किसानों के हित में लगातार नई नई योजनाएं बनाकर उसका बेहतर क्रियान्वयन करा रहे हैँ। सत्ता संभालने के बाद सबसे पहले बघेल ने किसानों का कर्ज माफ़ किया। उसके बाद किसानों से 2500 रुपये प्रति क्प्विंटल में धान खरीदी की शुरुआत कर देश में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। फिर नरवा गरवा घुरवा बाड़ी, गोठान योजना, राजीव गाँधी न्याय योजना , युवाओं को बेरोजगारीभत्ता, सहित तमाम किसान हितैषी योजनाओं को अमलीजामा पहनाया। भूपेश सरकार की किसान हितैषी योजनाओं के सही क्रियान्वयन का प्रतिफल है कि आज शहरों से लोग वापस अपने गाँव की ओर जा रहे है।और खेती कर आर्थिक रूप से मज़बूत हो रहे हैं। दुबे जी ने कहा 15 वर्ष तक छत्तीसगढ़ में भाजपा की रमन सरकार किसानों को कभी बोनस देने के नाम पर तो कभी समर्थन मूल्य देने के नाम पर ठगती रही। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आने के बाद किसानों की आर्थिक स्थिति में जबरदस्त बदलाव आया है और उनकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत हुई है। इस वर्ष किसानों से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की घोषणा भूपेश सरकार का एक क्रांतिकारी कदम है, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति और भी मजबूत होगी। उन्होंने इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवम केबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया हमारी संजारी बालोद की लोकप्रिय विधायक संगीता सिन्हा का क्षेत्र के किसानों की ओर से आभार व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!