केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को झारखंड के एक दिवसीय दौरे पर ‘विजय संकल्प’ रैली में शामिल होंकर.. और इफको नैनो यूरिया प्लांट का शिलान्यास करेंगे। अमित शाह झारखंड के देवघर की अपनी यात्रा के दौरान चार अलग-अलग सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे जिसमें ‘बाबा बैद्यनाथ’ मंदिर में पूजा, इफको नैनो यूरिया संयंत्र की आधारशिला रखना, ‘विजय संकल्प’ रैली और रामकृष्ण मिशन स्कूल का शताब्दी समारोह शामिल है।
गृह मंत्री ने अपने झारखंड दौरे की शुरुआत देवघर में ‘बाबा बैद्यनाथ’ के दर्शन से की। दोपहर में, मंत्री देवघर के इफको मैदान में इफको नैनो यूरिया प्लांट की आधारशिला रखेंगे। जिसके बाद अमित शाह ‘विजय संकल्प’ रैली में भी शामिल होंगे। शाह शाम को रामकृष्ण मिशन स्कूल के शताब्दी समारोह में भी शामिल होंगे।
एक महीने के भीतर गृह मंत्री का झारखंड का यह दूसरा दौरा होगा। शाह ने 6 जनवरी को झारखंड की राजधानी रांची का दौरा किया था। अपने पिछले महीने के झारखंड दौरे में उन्होंने 7 जनवरी को चाईबासा में पार्टी कोर ग्रुप की बैठक और एक सार्वजनिक रैली की थी। मद्देनजर मंत्री का झारखंड दौरा महत्वपूर्ण है।